• Latest
  • Trending

कनाडा में पढ़ाई के बाद नौकरी के नए नियम लागू

November 15, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कनाडा में पढ़ाई के बाद नौकरी के नए नियम लागू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कनाडा में पढ़ने जाने वाले छात्रों के लिए अब नए ‘पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट’ (पीजीडब्ल्यूपी) नियम लागू हो गए हैं। नए नियम 1 नवंबर से लागू हुए हैं, जिसके तहत पीजीडब्ल्यूपी प्रोग्राम में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। कनाडा में पढ़ाई के बाद विदेशी छात्रों को काम करने के लिए वर्क परमिट मिलता है, जिसे पीजीडब्ल्यूपी के तौर पर जाना जाता है।

इमिग्रेशन, रेफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (आईआरसीसी) के जरिए किए गए बदलाव में पीजीडब्ल्यूपी को लेकर शर्तें बदली गई हैं। इसे जारी करने से पहले अब सबसे ज्यादा जोर भाषा पर दिया जाएगा। साथ ही देखा जाएगा कि छात्रों ने किन सब्जेक्ट्स की पढ़ाई की है। ये बदलाव इसलिए किए गए हैं, ताकि कनाडा का पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा सिस्टम वहां की लेबर मार्केट की जरूरत के अनुरूप हो। हालांकि पीजीडब्ल्यूपी हासिल करने के लिए कुछ पुराने एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया वैसे ही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

भाषा को लेकर क्या बदलाव हुआ
पीजीडब्ल्यूपी के लिए आवेदन करते समय आवदेकों को भाषा पर अपनी पकड़ का सबूत देना होगा। कनाडा चाहता है कि विदेशी छात्रों के पास नौकरी के लिए जरूरी कम्युनिकेशन स्किल हो। भाषा में दक्षता साबित करने वाले सर्टिफिकेट दो साल से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए। अंग्रेजी भाषा में दक्षता को सीईएलपीआईपी, आईईएलटीएस या पीईटी स्कोर के जरिए साबित किया जा सकता है। फ्रेंच के लिए आईआरसीसी,टीईएफ कनाडा, टीसीएस कनाडा और एनसीएलसी स्कोर होना जरूरी है।

कोर्स से जुड़ी क्या शर्तें हैं?
पहले ज्यादातर कोर्सेज की पढ़ाई करने पर पीजीडब्ल्यूपी मिल जाता था। मगर अब वर्कर्स की कमी को देखते हुए कुछ खास फील्ड से जुड़ी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इसे हासिल करना आसान होगा। एग्रीकल्चर एंड एग्री फूड्स, हेल्थकेयर, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स, ट्रेड और ट्रांसपोर्ट जैसे फील्ड्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए पीजीडब्ल्यूपी पाना सरल होगा। कनाडा सरकार ने ऐसा इसलिए किया है, ताकि इन सेक्टर्स में चल रही वर्कर्स की कमी को दूर किया जा सके।

एप्लिकेशन प्रोसेस और प्रोसेसिंग शर्तों में क्या बदलाव हुआ
आईआरसीसी की तरफ से एप्लिकेशन जमा करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत पीजीडब्ल्यूपी एप्लिकेशन ऑनलाइन जमा करने होंगे, फिर आवदेक कनाडा के भीतर से या विदेश से आवेदन कर रहा हो। आवेदक अब पोर्ट ऑफ एंट्री पर अपना एप्लिकेशन जमा नहीं कर सकता है। जिन छात्रों को ऐसे सेक्टर्स में काम करना है, जहां मेडिकल एग्जाम की जरूरत है तो उन्हें पीजीडब्ल्यूपी एप्लिकेशन देने से 90 दिन पहले अपफ्रंट मेडिकल एग्जाम चुनने का ऑप्शन मिलेगा।

स्टूडेंट स्टेटस को लेकर क्या गाइडलाइंस
अगर किसी छात्र का स्टडी परमिट पीजीडब्ल्यूपी के लिए अप्लाई करने से पहले ही एक्सपायर हो जाता है, तो आईआरसीसी उसे स्टूडेंट स्टेटस बरकरार रखने के लिए 90 दिन का समय देगी। इस दौरान आवेदकों को अपने स्टूडेंट स्टेटस बहाल करने के लिए पीजीडब्ल्यूपी एप्लिकेशन और फीस दोनों जमा करने होंगे। हालांकि, छात्र तब तक काम नहीं कर सकते हैं, जब तक कि उन्हें उनका स्टडी और वर्क परमिट दोनों नहीं मिल जाता।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation