• Latest
  • Trending

मोदी ने पुलिसिंग का नया ‘स्मार्ट’ फॉर्मूला दिया

December 6, 2024
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

88 मिनट में नीट पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

July 27, 2026
‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

July 27, 2026
पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है प्लेटलेट्स? टाटा हॉस्पिटल की स्टडी पर उठे सवाल

पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है कैंसर रोगियों की प्लेटलेट्स !

July 27, 2026
एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी ने पुलिसिंग का नया ‘स्मार्ट’ फॉर्मूला दिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में गुवाहाटी कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘स्मार्ट’ पुलिसिंग फॉर्मूला दिया था। उन्होंने उसी फॉर्मूले का विस्तार किया है। पीएम मोदी ने स्मार्ट (यानी ‘एसएमएआरटी) पुलिसिंग के अपने फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को स्ट्रैटेजिक (रणनीतिक), मैटिकुलस (सावधान), अडॉप्टेबल (परिस्थितियों के साथ ढलना), रिलायबल (विश्वसनीय) और ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) होने को कहा।

वह 59वीं डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में बोल रहे थे। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में डीजीपी और आईजीपी स्तर के करीब 250 अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा 750 से ज्यादा अधिकारियों ने वर्चुअली भाग लिया। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए।

YOU MAY ALSO LIKE

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

भारत की ‘दोहरी एआई’ का इस्तेमाल करें
कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, साइबर क्राइम, आर्थिक सुरक्षा, तटीय सुरक्षा और तस्करी सहित राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मौजूदा और उभरती हुई चुनौतियों पर विस्तार से बातचीत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल फ्रॉड, साइबर क्राइम और एआई टेक्नोलॉजी से पैदा हुए खतरों के समाधान के रूप में भारत की दोहरी एआई पावर यानी आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस और एस्पिरेशनल इंडिया का प्रयोग करके चुनौती को अवसर में बदलने का सुझाव दिया।

लक्ष्य पूरा करके सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दें
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कुछ अहम समस्याओं को हल करने के लिए राष्ट्रीय पुलिस हैकाथॉन के आयोजन पर विचार करने का सुझाव दिया। उन्होंने गृह मंत्रालय से लेकर पुलिस स्टेशन तक सभी सुरक्षा संस्थानों को किसी भी सुरक्षा चुनौती पर लक्ष्य निर्धारित करके अगले साल सरदार पटेल की 150वीं जयंती तक उसे पूरा करके उन्हें श्रद्धांजलि देने को कहा।

2014 के बाद से दिल्ली के बाहर हो रही कॉन्फ्रेंस
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस कॉन्फ्रेंस में गहरी दिलचस्पी ली है। साल 2013 से पहले यह सालाना बैठक नई दिल्ली में होती थी। मोदी सरकार में गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो ने इसे दिल्ली से बाहर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद यह सम्मेलन अब तक गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया, गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किया जा चुका है।

तीन दिन ओडिशा दौरे पर रहे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और हालिया विधानसभा चुनावों और उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय उन्हें दिया। पीएम ने कहा कि पहले भाजपा ने ओडिशा में जीत दर्ज की, फिर हरियाणा और फिर महाराष्ट्र में। ये भाजपा की विशेषता है और भाजपा कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य है। मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। यह पहला मौका था जब कोई पीएम राज्य में 3 दिन तक रुका।

सुदर्शन पटनायक ने ऐसे किया स्वागत
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी के समुद्र तट पर कलाकृति बनाकर पीएम मोदी और अमित शाह का ओडिशा में स्वागत किया।

राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने पर चर्चा
तीन दिनों में देश के शीर्ष पुलिस नेतृत्व ने वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा, मादक पदार्थों, साइबर अपराध और आर्थिक सुरक्षा सहित वर्तमान और उभरती राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक रोडमैप तैयार किया। इसमें तीन नए आपराधिक कानूनों और पुलिस से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मोदी-शाह के दौरे के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

1965 में स्थापना
उल्लेखनीय है कि 1965 में स्थापित अर्धसैनिक बल बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा पर तैनात है। 2.65 लाख जवानों के साथ देश में बीएसएफ की 192 बटालियनें हैं जो 6,386.36 किमी लंबी सीमा की चौकसी करती हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation