• Latest
  • Trending

माइक टायसन ने बढ़ाया ब्लॉकबस्टर फाइट का रोमांच

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

माइक टायसन ने बढ़ाया ब्लॉकबस्टर फाइट का रोमांच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। महान बॉक्सर माइक टायसन ने अपनी बाउट का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया था। टायसन ने ब्लॉकबस्टर बॉक्सिंग मैच से पहले निर्णायक वजन के समय विरोधी जैक पॉल को थप्पड़ जड़ दिया। टायसन के जैक पॉल को थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हो गया है।
58 साल के माइक टायसन और 27 साल के जैक पॉल की हेवीवेट फाइट टेक्सास के अर्लिंगटन में एटी एंड टी स्टेडियम में हुई। हालांकि यू ट्यूबर से बाक्सर बने जैक पॉल ने इस फाइट में माइक टायसन को हरा दिया।

टायसन और जैक पॉल के बीच गर्मा-गर्मी तब बढ़ी जब दोनों मुक्केबाज एक-दूसरे के सामने आए। 27 साल के पॉल ने टायसन को उकसाने की कोशिश की और बदले में 58 साल के बॉक्सर ने थप्पड़ जड़ दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

यह फाइट बढ़ती, इससे पहले ही दोनों मुक्केबाजों के टीम वाले बीच में आए और दोनों को एक-दूसरे से दूर कर दिया। यह छोटा, लेकिन गर्मा-गर्मी वाला पल कैमरे में कैद हुआ, जिसे नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। कुछ ही पलों में यह वीडियो आग की तरह फैल गया।

– वजन के समय विरोधी जैक पॉल को जड़ दिया थप्पड़
– हालांकि अपने से 31 साल छोटे चैलेंजर से मुकाबला हार गए

टायसन ने पॉल को कराया चुप
माइक टायसन ने फाइट से पहले पॉल की खराब बातचीत को खारिज किया और कहा, ”बातचीत खत्म।” तभी उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। पॉल इस पर खिसियाए हुए नजर आए। उन्होंने टायसन की बोलती बंद करने के लिए जवाब दिया, ”मुझे तो थप्पड़ महसूस भी नहीं हुआ। वो गुस्सा हैं। वो छोटे गुस्से वाले शख्स हैं। पॉल ने कहा था कि माइक टायसन का क्यूट थप्पड़ था, लेकिन कल आपका हाल बुरा होगा। आपको खूब मारूंगा। यह निजी हो गया है। टायसन को मरना होगा।”

टायसन ने किया वादा
पॉल ने बाद में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ”यह मेरे लिए चुभने वाला पल था। मुझे माइक टायसन ने थप्पड़ मारा।” बहरहाल, अपने करियर की 50 जीत में से 44 नॉकआउट जीत दर्ज करने वाले हेवीवेट चैंपियन माइक टायसन ने फैंस से रिंग में दमदार वापसी का वादा किया था जो वह पूरा नहीं कर पाए।

पॉल से भारी टायसन
बता दें कि दोनों फाइटर्स का वजन हुआ। दोनों ने 230 पाउंड मार्क के अंतर्गत अपना वजन कराया। पॉल का वजन 227.2 पाउंड निकला जबकि टायसन उनसे जरा सा भारी 228.4 पाउंड के रहे। याद दिला दें कि यह बाउट जुलाई में आयोजित होने वाली थी, लेकिन टायसन की स्वास्थ्य समस्या के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

अब टायसन की रिंग में वापसी हुई । यह फाइट दो मिनट के आठ राउंड और 14 पाउंस ग्लव्स की निर्धारित थी । इस फाइट के लिए अपनी ट्रेनिंग पर प्रकाश डालते हुए टायसन ने कहा, ”मुझे एहसास हुआ कि मैंने जो सोचा था, उससे ज्यादा तगड़ा हुआ हूं। जब मैं पहली बार इस फाइट के लिए राजी हुआ तो लगा कि क्या करने जा रहा हूं? मगर अब मैं यहां हूं। यह फाइट एक पार्टी की तरह हुई।”

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation