• Latest
  • Trending
Kanpur airport now 16 times bigger

कानपुर एयरपोर्ट अब 16 गुना बड़ा

June 2, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर एयरपोर्ट अब 16 गुना बड़ा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Kanpur airport now 16 times bigger

ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर एयरपोर्ट पर न्यू सिविल एन्क्लेव टर्मिनल का उद्घाटन किया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रयासों से यात्री सुविधाओं और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से कानपुर हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव को एक नए टर्मिनल भवन के साथ विकसित किया गया है। यह भवन शहर को अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। टर्मिनल के उद्घाटन के साथ ही इसका नया क्षेत्र वर्तमान क्षेत्र की तुलना में लगभग 16 गुना बढ़ जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव कुमार उपस्थित थे।

राज्य में अब 9 पूर्ण एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के दौरान कहा, ‘2017 से पहले राज्य में दो पूर्ण हवाई अड्डे थे, जबकि दो आंशिक रूप से कार्य कर रहे थे लेकिन आज नौ हवाई अड्डे पूरी तरह कार्यात्मक हैं और एक दर्जन हवाई अड्डों पर काम चल रहा है।’ मुख्यमंत्री ने कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर का संज्ञान लेते हुए कहा, ‘पीएम मोदी ने जिले को डिफेंस कॉरिडोर के नए नोड के रूप में विकसित कर कानपुर के प्राचीन गौरव को वापस लाने का प्रयास किया है।’
Kanpur airport now 16 times bigger
घरेलू के साथ अन्य उड़ानें भी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘आज कानपुर के निवासियों का मेट्रो के बाद अपना खुद का एयरपोर्ट होने का सपना पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरा किया है।’ ‘यह हवाईअड्डा सभी सुविधाओं से लैस है और आने वाले समय में इससे घरेलू के साथ-साथ अन्य उड़ानें भी चलाने की योजना है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा, पहले कानपुर में एक बहुत छोटा हवाई अड्डा था। अब औद्योगिक नगरी कानपुर को अच्छा एयरपोर्ट मिल गया है। सिंह ने कहा, ‘एएआई ने इस केंद्रीय वातानुकूलित इमारत में लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश किया है।’

उन्होंने कहा कि 2013–14 में हवाई अड्डों की संख्या लगभग 70 थी जो अब पीएम मोदी की सरकार के नौ वर्षों मंल बढ़कर 150 (सिविल एन्क्लेव और अन्य सहित) हो गई है। हम ५० और हवाई अड्डों की तैयारी कर रहे हैं।’

400 यात्रियों की क्षमता
एएआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने ने बताया कि 6243 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना नया टर्मिनल भवन पीक आवर्स के दौरान 400 यात्रियों को संभालने के लिए सुसज्जित है।

आठ चेक-इन काउंटर, तीन कन्वेयर बेल्ट (प्रस्थान में 1 और आगमन हॉल में 2), 850 वर्ग मीटर रियायती क्षेत्र, स्पर्श पथ जैसी यात्री सुविधाएं प्रदान की गई हैं। न्यू टर्मिनल बिल्डिंग के सिटी साइड का निर्माण 150 कार पार्किंग और दो बस पार्किंग के साथ किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation