• Latest
  • Trending
दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

July 27, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in नया-भारत
0
दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेना रखने वाले देशों की लिस्ट सामने आई है। ‘वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ़ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट’ यानि डब्ल्यूडीएमएमए ने दुनियाभर की वायुसेनाओं की रैकिंग जारी की है। इसमें बताया गया है कि भारतीय वायुसेना, चीन की वायुसेना के मुकाबले काफी ज्यादा ताकतवर है और यह विश्व में छठे नंबर पर है। डब्ल्यूडीएमएमए ने दुनिया के 103 देशों की 129 एयर मिलिट्री यूनिट की तुलना की है और 48 हजार 82 एयरक्राफ्ट पर नजर रखी है।

डब्ल्यूडीएमएमए की रैंकिंग में दुनिया की अलग अलग एयर फोर्स यूनिट की लड़ने की कुल क्षमता का आकलन किया गया है। यह रेटिंग सिर्फ एयरक्राफ्ट की कुल संख्या के आधार पर नहीं बल्कि तकनीकी आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिकल सपोर्ट, हमला करने और बचाव करने की क्षमताओं को ध्यान में रखकर टीवीआर स्कोर तैयार किया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

डब्ल्यूडीएमएमए ने बताया है कि रैंकिंग को कई स्टैंडर्ड पर तौला गया जिसमें लॉजिस्टिक सपोर्ट, आधुनिकीकरण, लड़ाकू क्षमता, प्रशिक्षण और बेड़े में संतुलन शामिल हैं। इसके आधार पर टीवीआर तैयार किया गया है। डब्ल्यूडीएमएमए ने कई मानकों के आधार पर भारतीय वायुसेना की क्षमता को चीन और पाकिस्तान से आगे रखा है। हालांकि चीन के पास पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का एक बड़ा बेड़ा होने की बात कही जाती है। डब्ल्यूडीएमएमए ने भारतीय वायुसेना की लड़ने की क्षमता, आधुनिकीकरण क्षमता और स्वदेशीकरण की कोशिशों के आधार पर चीन के आगे रखा गया है।

भारतीय वायुसेना बनाम चीन की वायुसेना

डब्ल्यूडीएमएमए ने भारतीय वायुसेना को उसकी ऑपरेशनल क्षमता, भौगोलिक स्थिति, पायलटों के अनुभव और बेड़े के संतुलन के हिसाब से चीन के आगे रखा है। जबकि सिर्फ विमानों की संख्या के आधार पर देखा जाए तो ग्लोबल फायरपॉवर इंडेक्स में भारत के आगे चीन को रखा गया है।

विमानों की संख्या और बेड़ा

चीन के पास भारत के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा लड़ाकू विमान हैं। चीन के पास 3500 से ज्यादा एक्टिव लड़ाकू विमान हैं। इसके पास जे-20, जे-35 जैसे पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट हैं। एच-6 जैसे परमाणु हमला करने वाले रणनीतिक बॉम्बर भी हैं।

जबकि भारतीय वायुसेना के पास 1700-2000 के बीच कुल लड़ाकू विमान हैं लेकिन भारत के पास कोई स्टेल्थ लड़ाकू विमान नहीं हैं। भारतीय वायुसेना की सबसे खास बात लड़ाकू विमानों में विविधता है और भौगोलिक लाभ हैं। भारत के पास फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान, रूसी एसयू-30 एमकेआई और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमान हैं।

चीन के मुकाबले में देखा जाए तो अगर कभी संघर्ष की स्थिति बनती है तो वो संघर्ष हिमालयी क्षेत्र में हो सकता है। चीनी एयरफोर्स के एयरबेस तिब्बत के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में पठारी इलाकों में हैं। इसकी वजह से वहां हवा का दबाव कम होता है जिसकी वजह से लड़ाकू विमानों के लिए अपनी पूरी ईंधन क्षमता, भारी मिसाइलों या बम के साथ उड़ान भरना काफी मुश्किल हो जाता है लेकिन भारतीय वायुसेना के एयरबेस मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में हैं। यहां से राफेल या एसयू-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमान पूरी क्षमता के साथ उड़ान भर सकते हैं और दुश्मन पर पूरी ताकत के साथ हमला कर सकते हैं।

दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं की रैंकिंग

•अमेरिका की वायुसेना को 242.9 स्कोर दिया गया है और पहले नंबर पर रखा गया है।
•दूसरे नंबर पर यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को रखा गया है।
तीसरे नंबर पर रशियन एयर फोर्स है
•चौथे नंबर पर यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी को रखा गया है।
यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स ने रैंकिंग में पांचवां स्थान हासिल किया।
इसके बाद भारतीय वायुसेना का स्थान है। इंडियन एयरफोर्स छठे नंबर पर है।
•इसके बाद चीन की वायुसेना सातवें स्थान पर है।
•जापान एयरफोर्स आठवें स्थान पर है।
•इजरायली एयर फोर्स को नौवें स्थान पर रखा गया।
•फ्रांसीसी वायुसेना 10वें स्थान पर है।
••पाकिस्तान वायुसेना टॉप-10 में शामिल नहीं है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation