• Latest
  • Trending
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

देश में जल्द चलेंगे प्लास्टिक के नोट

July 27, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

July 27, 2026
फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

July 27, 2026
‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

बिहार के 2 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 80 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
neet-exam

नीट-यूजी का रिजल्ट घोषित, 20 लाख परीक्षार्थियों में से 11.21 लाख क्वालिफाई

July 27, 2026
दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू

July 27, 2026
विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

विश्वविद्यालय व कॉलेजों में सबसे ज्यादा एडमिशन आर्ट्स स्ट्रीम में

July 27, 2026
इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

इंजीनियरिंग वाले बन सकते हैं आर्मी में लेफ्टिनेंट

July 27, 2026
कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

July 27, 2026
सुपर ह्यूमन AI जल्द होगा हकीकत? डेमिस हसाबीस ने AGI को लेकर दी बड़ी चेतावनी

आने वाला है सुपर ह्यूमन एआई

July 27, 2026
डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

डॉ. श्रीनिवास तुम्मला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव नियुक्त

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश में जल्द चलेंगे प्लास्टिक के नोट

आरबीआई ने जारी किया टेंडर, ₹10 और ₹20 के नोटों से शुरू होगा ट्रायल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in the blitz
0
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में प्लास्टिक यानी पॉलीमर से बने नोटों का पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह देश में नए जनरेशन की करेंसी लाने की आरबीआई के प्लान का अगला कदम है।

रिजर्व बैंक शुरुआती फेज में सबसे पहले छोटी वैल्यू के नोटों पर इसकी टेस्टिंग करेगा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहला पायलट प्रोजेक्ट ₹10 और ₹20 वैल्यू के छोटे नोटों के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

YOU MAY ALSO LIKE

जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

कुछ दूरी तय की, अभी लंबा सफर बाकी है

इस ट्रायल के नतीजों और अनुभवों के आधार पर ही आरबीआई आगे का फैसला लेगा। अगर यह टेस्टिंग पूरी तरह सफल रही, तो आरबीआई साल 2027 से देश में इन पॉलीमर नोटों का फुल-स्केल लॉन्च शुरू कर सकता है।

नए नोट के साथ पुराने कागजी नोट भी चलेंगे

भारतीय बाजार में पॉलीमर नोटों के आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट तुरंत चलन से बाहर हो जाएंगे। आरबीआई ने साफ किया है कि नई करेंसी पुराने पेपर नोटों की जगह नहीं लेगी।

सर्कुलेशन जारी रहेगा: जब तक नए नोट पूरी तरह स्थापित नहीं होते, तब तक कागजी नोट सर्कुलेशन में बने रहेंगे।

इस पूरे प्रोजेक्ट की तैयारियां तब तेज हो गईं ं, जब आरबीआई की नोट-प्रिंटिंग यूनिट ने ग्लोबल लेवल पर ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ (ईओआई) जारी किया। यह टेंडर विशेष प्रकार की ‘पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट’ की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए मंगाया गया है, जिसका इस्तेमाल इन नोटों को छापने के लिए किया जाता है।

डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, दुनिया भर के मैन्युफैक्चरर को एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस पॉलीमर सबस्ट्रेट की सप्लाई के लिए इनवाइट किया गया है। इस टेंडर के तहत बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त तय की गई है।

नए नोट फटेंगे नहीं, पानी-धूल से भी सुरक्षित रहेंगे

पॉलीमर से बने बैंकनोट ट्रेडिशनल कागजी नोटों की तुलना में बहुत ज्यादा टिकाऊ होते हैं। ये नोट पानी, गंदगी और धूल में भी सुरक्षित रहते हैं। इसके अलावा ये नोट आसानी से फटते भी नहीं हैं। इस वजह से ये बाजार में लंबे समय तक साफ-सुथरे बने रहते हैं। पॉलीमर शीट का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स को आसानी से जोड़ा जा सकता है। इससे नकली नोट बनाने वाले जालसाजों के लिए इनकी नकल करना लगभग नामुमकिन हो जाता है, जिससे सेफ्टी सिस्टम और मजबूत होगा।

कई देशों में पहले से चल रहे पॉलीमर नोट

पॉलीमर बैंकनोट का इस्तेमाल दुनिया के कई विकसित देशों में बहुत समय से किया जा रहा है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम (यूके) और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं।

आरबीआई ने पहले भी देश में चलने वाले नोटों की लाइफ बढ़ाने और उनकी क्वालिटी सुधारने के लिए पॉलीमर नोट लाने की इच्छा जताई थी। अब जल्द शुरू होने वाला यह पायलट प्रोजेक्ट पहला वास्तविक टेस्ट होगा। हालांकि, आरबीआई की ओर से इस पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

क्या होते हैं पॉलीमर बैंकनोट?

ये नोट कागज के बजाय एक खास किस्म के प्लास्टिक मटेरियल यानी पॉलीमर सबस्ट्रेट पर छापे जाते हैं। ये छूने में तो सामान्य नोटों जैसे ही हल्के होते हैं, लेकिन पानी में भीगने पर भी नहीं गलते और लंबे समय तक चलते हैं।

क्या होता है एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट?

यह एक तरह का ग्लोबल टेंडर डॉक्यूमेंट होता है, जिसके जरिए रिजर्व बैंक दुनिया भर की अनुभवी और योग्य कंपनियों को प्रोजेक्ट के लिए अपनी क्षमता, तकनीक और कीमतों के साथ प्रस्ताव भेजने का न्योता देता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation