• Latest
  • Trending

चीन को पीट भारत महिला एशियन हॉकी चैंपियन

November 22, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन को पीट भारत महिला एशियन हॉकी चैंपियन

दीपिका का गोल डिसाइडर बना; तीसरी बार ट्रॉफी जीती

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नालंदा। बिहार के राजगीर में हुई महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के पहले मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजेता भारतीय टीम की हर खिलाड़ी को दस-दस लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपेसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे।

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा
भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले उसने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। तिरंगे के साथ मैदान में उतरी थी भारतीय महिला हॉकी टीम।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

सेमीफाइनल में जापान को हराया था
जापान को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में ग्रुप और सेमीफाइनल समेत सभी 6 मैच जीते हैं। वहीं चीन ने भी 6 में से 5 मैच जीते। एक ग्रुप मैच में चीन को भारत से हार का सामना करना पड़ा है। भारत और चीन के बीच फाइनल हॉकी मुकाबला 8 साल बाद हुआ। इससे पहले 2016 और 2013 में इस टूर्नामेंट के हुए फाइनल मैचों में भारत ने चीन को हराया था। जबकि 2009 में चीन ने भारत को हराया था।

जापान ने मलेशिया को 4-1 से हरा कांस्य जीता
इससे पहले आज जापान ने मलेशिया को 4-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। जापान ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही 4 गोल दागे।

तीसरे मिनट में मायूरी होरिकावा, 24वें मिनट में हीरोका मुरायामा, 28वें मिनट में अयाना तमुरा और हाफ टाइम से पहले मियु हासेगावा ने चौथा गोल किया।

मलेशिया की ओर से 48वें मिनट में अजमारा अजहरी ने एक गोल कर उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों टीमें अब आने वाले एशियाई खेलों में भी आमने-सामने होंगी।

750 करोड़ से तैयार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से बिहार को मिली बड़ी पहचान
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स पर बनाए गए राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह पहला बड़ा इवेंट था। बिहार को इस आयोजन से बड़ी पहचान मिली है। इसके निर्माण में करीब 750 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। जिला प्रशासन ने टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। शाम होते ही मैदान दूधिया रोशनी और रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से जगमगा उठता है। साथ ही बिहार और देश-विदेश के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए फूड कोर्ट भी बनाया गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation