• Latest
  • Trending
Air India

3 घंटे से ज्यादा लेट है फ्लाइट तो रद कर दो

November 29, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

3 घंटे से ज्यादा लेट है फ्लाइट तो रद कर दो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 29, 2024
in the blitz
0
Air India
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरलाइंस को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कोहरे के कारण संभावित देरी या रद उड़ानों के बारे में यात्रियों को समय पर जानकारी देने और तीन घंटे से अधिक देरी होने पर उड़ानें रद करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण और यात्री सुरक्षा’ को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हवाई अड्डे पर चार में से तीन रनवे पर कैट थ्री आईएलएस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं, जो अत्यधिक खराब दृश्यता (विजिबिलिटी) की स्थिति में भी सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करता है। मंत्री ने यह निर्देश कोहरे से निपटने की तैयारियों की उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी
सोमवार को खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर 14 उड़ानों को डायवर्ट किया गया और कई उड़ानें देरी से चलीं। इसे देखते हुए मंत्रालय ने यह फैसला लिया। मंत्रालय के बयान के अनुसार, सभी एयरलाइंस ने डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार कैट थ्री आईएलएस सिस्टम से लैस विमान और प्रशिक्षित पायलटों को दिल्ली और अन्य कोहरे प्रभावित हवाई अड्डों पर तैनात करने की पुष्टि की है। कैट थ्री आईएलएस प्रशिक्षण प्राप्त पायलटों को बेहद कम दृश्यता में विमान के टेकऑफ और लैंडिंग की अनुमति होती है।

यात्री सुविधा के निर्देश
मंत्री ने हवाई अड्डे के ऑपरेटरों को प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को वास्तविक समय में दृश्यता की जानकारी मिल सके। इसके अलावा, ‘फॉलो मी’ वाहनों की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया, ताकि कम दृश्यता के दौरान विमानों को सही दिशा दी जा सके। मंत्रालय के बयान में कहा गया, एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों की सही संपर्क जानकारी दर्ज हो। अगर उड़ान तीन घंटे से अधिक देर से है, तो उसे रद्द कर दिया जाए। मंत्री ने सभी चेक-इन काउंटरों को पूरी क्षमता से संचालित करने और डीजीसीए के दिशा-निर्देशों का पालन कर यात्रियों को समय पर सूचित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation