• Latest
  • Trending
I swear on this soil, we will make India grand: Modi

सौगंध मुझे इस माटी की, हम भारत भव्य बनाएंगे : मोदी

November 3, 2023
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सौगंध मुझे इस माटी की, हम भारत भव्य बनाएंगे : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 3, 2023
in नया-भारत
0
I swear on this soil, we will make India grand: Modi
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बड़ी-बड़ी महान सभ्यताएं समाप्त हो गईं, लेकिन भारत की मिट्टी में वो चेतना है जिसने इस राष्ट्र को अनादिकाल से आज तक बचा कर रखा है। ये वो माटी है, जो देश के कोने-कोने से, आत्मीयता और अध्यात्म, हर प्रकार से हमारी आत्मा को जोड़ती है। प्रधानमंत्री मोदी ‘मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसान हों, वीर जवान हों, किसका खून-पसीना इस मिट्टी में नहीं मिला है। इसी माटी के लिए कहा गया है- चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

माटी स्वरूप इस चंदन को अपने सिर माथे पर लगाने के लिए हम सब लालायित रहते हैं। जो माटी का कर्ज चुका दे, वही जिंदगानी है। जो अमृत कलश यहां आए हैं, इनके भीतर मिट्टी का हर कण अनमोल है। पीएम ने कहा, देश के हर घर-आंगन से जो मिट्टी यहां पहुंची है, वो हमें कर्तव्य भाव की याद दिलाती रहेगी। ये मिट्टी, हमें विकसित भारत के अपने संकल्प की सिद्धि के लिए और अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी। आज हम संकल्प लेते हैं- जन-जन को हम जा के जगाएंगे, सौगंध मुझे इस मिट्टी की, हम भारत भव्य बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने अपने माथे पर इस मिट्टी का तिलक भी लगाया।

‘माई भारत’ की नींव रखी गई
पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरा युवा भारत संगठन, यानी ‘माई भारत’ की नींव रखी गई है। 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा युवा भारत संगठन, बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। भारत के युवा कैसे संगठित होकर हर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में दिखेगा है। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान में गांव-गांव, गली-गली से देश के युवा जुड़े हैं।

पीएम मोदी ने ‘मेरा युवा भारत पोर्टल’ लॉन्च किया। उन्होंने अमृत महोत्सव स्मारक और अमृत वाटिका का शिलान्यास भी किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक डिजिटल प्रदर्शनी देखी।

पीएम मोदी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायज्ञ का साक्षी बना है। 12 मार्च 2021 को गांधी जी की प्रेरणा से साबरमती आश्रम से शुरू हुए आजादी के अमृत महोत्सव का सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर समापन हो रहा है। आज ये हुजूम एक नया इतिहास बन गया। देशभर से जो पौधे आए हैं, उनसे यहां एक अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसका शिलान्यास भी यहां हुआ है। ये अमृत वाटिका पीढ़ियों को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की प्रेरणा देगी।

– ‘मेरी माटी मेरा देश’में है युवा भारत का लक्ष्य पाने का जज्बा
– पीएम ने लगाया माटी का तिलक, ‘मेरा युवा भारत पोर्टल’ किया लॉन्च

प्रेरणा देता रहेगा कलश : शाह
समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज देश भर से जो पवित्र मिट्टी आई है, वह अमृत वन में परिवर्तित होगी। यह कलश 25 साल तक हमें महान भारत की रचना की प्रेरणा देता रहेगा।

6 लाख गांवों से संग्रह : रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि इस अभियान में भारत के लगभग 6 लाख गांवों से और करोड़ों घरों से अमृत कलश में मिट्टी या चावल का संग्रह किया गया है।

हर घर तक संदेश : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब देश के करोड़ों घरों से आई मिट्टी को प्रधानमंत्री मोदी ने नमन करके तिलक किया, देश के घर-घर तक एक बड़ा संदेश उन्होंने दिया है। इस कार्यक्रम का प्रतिफल इतना विराट और विशाल होगा कि युगों-युगों तक हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा।

अभियान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों, वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि
यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के उपलक्ष्य में किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि है। अभियान में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2,30,000 से अधिक ‘शिलापट्ट’ निर्मित किए गए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation