• Latest
  • Trending

पीएम गति शक्ति से लॉजिस्टिक लागत में कमी लाएगी सरकार

November 22, 2024
Calcutta High Court

‘सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं टीटीई’

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो के दुरुपयोग पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो के दुरुपयोग पर जताई चिंता

July 27, 2026
दो से ज्यादा बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर रोक की संवैधानिक वैधता पर सवाल

दो से ज्यादा बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर रोक की संवैधानिक वैधता पर सवाल

July 27, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

सरकार तय करेगी हवाई किराया, रेगुलेट करने के नियम तैयार

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का त्रिभाषा नीति पर रोक से इन्कार

July 27, 2026
भारत तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट

आसमान में भारत का दम: जहाज तो हैं, पर उड़ाने वाले कहां?

July 27, 2026
भारतीय सेना की थिएटर कमांड योजना अब हकीकत बनने की ओर

भारतीय सेना की थिएटर कमांड योजना अब हकीकत बनने की ओर

July 27, 2026
भारत के वैज्ञानिकों ने विकसित की आयनमंडल के अध्ययन की नई तकनीक

भारत के वैज्ञानिकों ने विकसित की आयनमंडल के अध्ययन की नई तकनीक

July 27, 2026
रूस ने 'सुदर्शन चक्र' के लिए एस-500 तकनीक पर भारत को दिया बड़ा ऑफर

रूस ने ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए एस-500 तकनीक पर भारत को दिया बड़ा ऑफर

July 27, 2026
दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत

July 27, 2026
रेल

भारत-नेपाल के बीच सीधे रेल कार्गो सेवा का शुभारंभ

July 27, 2026
मिथिला की उड़ान को मिली नई ऊंचाई

घरेलू हवाई यातायात में जून में 12 फीसदी की गिरावट

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम गति शक्ति से लॉजिस्टिक लागत में कमी लाएगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत में आर्थिक विकास को गति देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना से अनेक बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। देश में सड़क, रेल और हवाई सेवाएं पहले से बेहतर हुई हैं। इससे माल ढुलाई की लागत में धीरे-धीरे कमी आ रही है। उम्मीद है कि आने वाले सालों में देश में लॉजिस्टिक यानि कि माल ढुलाई की लागत में उल्लेखनीय कमी देखने को मिलेगी। इसके लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है जिससे देश में माल ढुलाई से लेकर उसके भंडारण में आसानी आएगी।

फिलहाल भारत में लॉजिस्टिक लागत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की करीब 14 फीसदी है। इसके अगले दो से पांच वर्षों के दौरान 9 फीसदी से नीचे आने की संभावना व्यक्त की गई है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी सिंगल डिजिट में लागत को लाने का दावा कर चुके हैं। इसके लिए देश में हाईस्पीड सड़क कॉरिडोर बनाए जाने की येजना पर भी काम शुरू हो चुका है। ध्यान रहे कि अमेरिका और यूरोपीय देशों में लॉजिस्टिक की लागत जीडीपी के 12 फीसदी या उससे कम है। ऐसे में भारत बुनियादी ढांचे को मजबूत कर इसमें कमी लाना चाहता है। इसके लिए पीएम गति शक्ति योजना कारगर साबित हो रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

आसमान में भारत का दम: जहाज तो हैं, पर उड़ाने वाले कहां?

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘मेक इन इंडिया’ का सफल उदाहरण

बीते तीन वर्षों में योजना के जरिए 15 लाख, 39 हजार करोड़ रुपये की लागत से 208 बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सिफारिश की गई है। इसमें कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं तो कई शीघ्र पूरी होने की संभावना है। अभी तक स्वीकृत परियोजनाओं में सड़क की 101, रेलवे की 73, शहरी विकास की 12, तेल व गैस की चार और बाकी अन्य क्षेत्रों की हैं।

ये है गति शक्ति योजना
बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लॉजिस्टिक व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए अगस्त 2021 में प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना की घोषणा की गई थी। विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए 13 अक्टूबर 2021 को पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (पीएमजीएस-एनएमपी) लॉन्च किया गया था। केंद्र सरकार ने प्रारंभ में 16 मंत्रालयों के बीच तालमेल से सड़क, रेल, तेल, गैस, बिजली, एयरपोर्ट, बंदरगाह, इंडस्टि्रयल पार्क एवं कॉरिडोर के साथ मल्टी लॉजिस्टिक पार्क बनने के लिए परियोजनाओं का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जिससे परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने से लेकर मंजूरी मिलने, क्रिन्यान्वयन और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के काम में तेजी आई।

क्या है मकसद
योजना का मुख्य मकसद देश में रेल, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह और लॉजिस्टिक पार्क की व्यवस्था बेहतर करके माल ढुलाई यानी लॉजिस्टिक्स पर आने वाले खर्च को कम करना है। इसमें ढुलाई में इस्तेमाल होने वाले कंटेनर की क्षमता बढ़ाना और सीधे मार्गों को विकसित करना भी शामिल है। प्रमुख उद्देश्य आधारभूत ढांचे के विकास के साथ निवेश को आकर्षित कर औद्योगिक क्षेत्र को गति देकर लाखों युवाओं को रोजगार देना भी है।

गति शक्ति के बाद आया ये बदलाव
– योजना के अंतर्गत 500 करोड़ रुपए से अधिक की कुल पूंजी लागत वाली सभी परियोजनाएं पीएम गति शक्ति के तहत नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) के समक्ष आती हैं।

– पहले परियोजनाओं की स्वीकृति मैन्युअल मिलती थी पर अब पीएम गति शक्ति के तहत सभी विभागों की मंजूरी एवं एनओसी को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे पर्यावरण, वन तथा वन्य जीवन से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिलने में आसानी हुई है।

– निर्माण कार्य की जानकारी भी गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया ताकि उन परियोजनाओं को तय समय के अंदर पूरा कराने में मदद मिले।

अगले चरण में योजना
अभी तक पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत परियोजनाओं पर काम हो रहा था पर देश में बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान भी लेकर आई है। इसे 17 जिलों में शुरू किया गया है। बाकी शेष जिलों में आगामी 18 माह में इसे शुरू किया जाएगा। इससे जिला स्तर पर कोई भी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, नगर एवं जिला विकास से जुड़े कार्य की डीपीआर बनाने और उसे समय से पूरा करने में मदद मिलेगी। डिस्ट्रिक मास्टर प्लान के तहत देश के 44 केंद्रीय मंत्रालय और 36 राज्य सरकारों को जोड़ा गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation