• Latest
  • Trending

बिहार में अवैध खनन की खबर देने पर सरकार देगी इनाम

November 22, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार में अवैध खनन की खबर देने पर सरकार देगी इनाम

- ट्रैक्टर पर पांच, ट्रक पर 10 हजार का नकद पुरस्कार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार में अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। इसके तहत अवैध खनन की सूचना देने वाले लोगों को सरकार इनाम देंगी। ट्रैक्टर की सूचना देने पर 5 हजार रुपया और ट्रक जैसे अन्य बड़े वाहन की सूचना देने पर 10 हजार रुपया इनाम दिया जाएगा।

राज्य के खनन मंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अवैध खनन की जानकारी देने वालो को इनाम दिया जाएगा। इसके लिए एक नंबर भी विभाग ने जारी किया है। नीतीश सरकार के मंत्री ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की जानकारी देने पर 5 हजार और बड़े वाहन की जानकारी देने पर 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

इस नंबर पर कर सकते हैं फोन
अवैध खनन की सूचना देने के लिए मोबाइल संख्या 9473191437 और 9939596554 पर फोन किया जा सकता है। इन दोनों नंबरों पर 24 घंटे अवैध खनन की सूचना दी जा सकती है।

गाड़ी की यूं होगी पहचान
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बालू, पत्थर का अवैध खनन करने वालों पर राज्य सरकार ने जबरदस्त प्रहार किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर जैसे छोटे वाहन पर ओवर लोडिंग की सूचना देने पर 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा ट्रक पर ओवर लोडिंग की जानकारी देने पर 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इससे अपराधी और भ्रष्टाचारी पर सीधा प्रहार होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि खनन की गाड़ियों की तुरंत पहचान के लिए सभी गाड़ियों पर न्यूनतम 20 इंच चौड़ाई वाली लाल रंग की एक पत्ती पेंट करवाई जा रही है। जिसपर गाड़ी का नंबर और खनन विभाग का रजिस्ट्रेशन होगा।

अवैध खनन बड़ी समस्या
बिहार में बालू का अवैध खनन एक बड़ी समस्या है। अवैध खनन करने वाले माफिया कई बार पुलिस- प्रशासन से टकराने में भी नहीं हिचकते हैं। राज्य सरकार कई बार इन अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने की कोशिश भी करती है लेकिन माफिया चोरी-छिपे अवैध खनन को अंजाम देते हैं।

अभी हाल ही में सुपौल में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस की टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में खनन इंस्पेक्टर समेत चार जवान जख्मी हो गए थे। इसमें एक महिला भी जख्मी हो गई थीं। बहरहाल अब आम जनता ऊपर दिए गए नंबरों पर फोन कर पुलिस-प्रशासन को अवैध खनन की सूचना दे सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation