• Latest
  • Trending

शिक्षा में लिंग भेद को दूर करने के लिए योजना बना रही सरकार

November 15, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शिक्षा में लिंग भेद को दूर करने के लिए योजना बना रही सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में उच्च शिक्षा में भी बेटियां ऊंची उड़ान भरेंगी। शिक्षा में लिंग भेद को दूर करने के लिए उत्तराखंड राज्य महिला नीति में विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं। इसके तहत वर्ष 2030 प्रदेश में उच्च शिक्षा में महिला प्रतिशत को 60 तक किए जाने का लक्ष्य है, जबकि वर्तमान में यह आंकड़ा 41 प्रतिशत है।

उत्तराखंड राज्य महिला नीति को शीघ्र लागू किए जाने की तैयारी है। विभिन्न विभागों से समन्वय बनाते हुए महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसका ड्राफ्ट करीब-करीब तैयार कर लिया गया है। महिला नीति में बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में महिला साक्षरता दर 79.8 प्रतिशत तो पुरुष साक्षरता दर करीब 89.3 प्रतिशत है। जबकि उच्च शिक्षा में स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मात्र 41 प्रतिशत बालिकाएं ही उच्च शिक्षा में नामांकन करा रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं का उच्च शिक्षा में कम प्रतिशत शिक्षा में उनके लिंग भेद को दर्शाता है। यूनिफाइड डिस्टि्रक्ट इंफ़ॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन के वर्ष 2021-22 के आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड में बालिकाओं की शुद्ध नामांकन दर प्राथमिक शिक्षा में 88.91, उच्च प्राथमिक शिक्षा में 71.66, माध्यमिक शिक्षा में 49.0 और उच्च माध्यमिक शिक्षा में 43.34 प्रतिशत है।
इन आंकड़ों में आने वाले वर्षों में सुधार किया जा सके, इसके लिए महिला नीति में बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए कई बिंदुओं पर सुझाव दिए गए हैं

स्कूल छोड़ने की दर माध्यमिक में सबसे अधिक
यूडीआईएसई की रिपोर्ट के हवाले से महिला नीति के ड्राफ्ट में कहा गया है कि लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर प्राथमिक शिक्षा में 1.24 प्रतिशत, उच्च प्राथमिक में 2.05 और माध्यमिक स्तर पर 4.24 प्रतिशत है।

जल्दी विवाह भी दूर कर रहा शिक्षा से
रिपोर्ट कहती है कि बीते वर्षों में तीन से 35 वर्ष आयु में से लगभग 45.4 प्रतिशत लड़कियां किसी न किसी शैक्षिक कार्यक्रम में नामांकित तो हुईं, लेकिन कक्षाओं में नियमित नहीं रहीं। इनके प्रमुख कारणों पर चर्चा करने पर 36.5% लड़कियों ने घरेलू गतिविधियों में व्यस्तता को शिक्षा में शामिल न होने को कारण बताया, जबकि 18.8% महिलाओं ने विवाह को शिक्षा में शामिल न होने का कारण बताया। प्रदेश में बालिकाओं के शिक्षा में प्रतिशत को बढ़ाने के लिए महिला नीति में कई प्रावधान किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न विभागों के समन्वय से चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा।

बेटियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें
सरकार का उद्देश्य यही है कि प्रदेश की बेटियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें। – रेखा आर्या, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation