• Latest
  • Trending

विपक्ष के विरोध के बावजूद पीएम करेंगे वक्फ कानून में संशोधन: शाह

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विपक्ष के विरोध के बावजूद पीएम करेंगे वक्फ कानून में संशोधन: शाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा है कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे प्रमुख विपक्षी नेताओं के विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वक्फ अधिनियम में संशोधन के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। साथ ही घोषणा की कि मोदी सरकार 31 मार्च, 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा कर देगी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर और शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करके दिखाएं।

शाह ने कहा, ‘कर्नाटक में वक्फ बोर्ड ने गांवों, मंदिरों, किसानों की जमीनों और लोगों के घरों को वक्फ संपत्तियां घोषित कर दिया है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी वक्फ बोर्ड कानून में बदलाव करना चाहते हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सुप्रिया सुले इसका विरोध कर रहे हैं। उद्धव जी ध्यान से सुन लीजिए, आप लोग जितना चाहे विरोध कर लीजिए, लेकिन मोदी जी वक्फ अधिनियम में संशोधन करके रहेंगे।’

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

असली शिवसेना भाजपा के साथ
उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में दो शिविर हैं। एक पांडवों का जिसका प्रतिनिधित्व भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति कर रहा है। दूसरा कौरवों का जिसका प्रतिनिधित्व विपक्ष का महाविकास आघाड़ी कर रहा है। शाह ने कहा, ‘उद्धव दावा करते हैं कि उनकी शिवसेना असली है। क्या असली शिवसेना औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का विरोध कर सकती है? क्या असली शिवसेना अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर करने के विरुद्ध जा सकती है? असली शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) भाजपा के साथ है।’

2026 तक नक्सलवाद का सफाया
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। उन्होंने देश को समृद्ध बनाने एवं दुनिया में कद बढ़ाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में जो कुछ भी (नक्सलवाद) बाकी है, हम उसे 31 मार्च, 2026 तक खत्म कर देंगे।’ शाह ने कहा, राहुल बाबा कहते हैं कि उनकी सरकार लोगों के खातों में खटाखट पैसे डालेगी, लेकिन आप हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में अपने वादे (चुनाव पूर्व) पूरे नहीं कर पा रहे हैं।

महायुति ने सत्ता में लौटने पर गरीब महिलाओं को लड़की बहिन योजना के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह (अभी 1,500 रुपये) देने का वादा किया है। महाराष्ट्र की हर लड़की बहन एकनाथ शिंदे एवं देवेंद्र फडणवीस के साथ है और हर गरीब व्यक्ति राजग के साथ है। एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस की महायुति सरकार गरीबों को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के विकास के लिए 15.10 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाएं भी शुरू हुई हैं।

अगर महायुति सरकार बनेगी तो आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में खोया हुआ राज्य का गौरव बहाल होगा। ‘कांग्रेस ने अनुच्छेद-370 को वापस लाने के लिए कश्मीर में एक प्रस्ताव पारित किया है।

राहुल बाबा, ध्यान से सुन लीजिए कि न तो आप और न ही आपकी चौथी पीढ़ी अनुच्छेद-370 वापस ला सकती है।’ सोनिया गांधी 20 बार अपने बेटे को लांच करने की कोशिश कर चुकी हैं, इस बार भी परिणाम अलग नहीं होगा और ‘राहुल प्लेन’ 21वीं बार महाराष्ट्र में क्रैश होने जा रहा है।
राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज एवं वीर सावरकर के रास्ते पर चलेगा या औरंगजेब के मार्ग पर। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसका निर्माण संभव कर दिखाया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation