• Latest
  • Trending

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को मिर्गी की बीमारी

November 15, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को मिर्गी की बीमारी

दुनिया के 20 प्रतिशत मिर्गी मरीज भारत में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपनी बीमारी एपिलेप्सी यानी मिर्गी के बारे में बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अपनी इस बीमारी का पता चला था। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआत में कुछ दिन तक तो वह स्वीकार ही नहीं कर पाई थीं कि उन्हें मिर्गी जैसी बीमारी हो सकती है। इसलिए उन्होंने शुरू में इसके लिए कोई दवा नहीं ली।
उन्हें डर लगता था कि सेट पर अचानक मिर्गी का दौरा न पड़ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि मिर्गी को लेकर लोगों में कोई जागरूकता नहीं है। लोग सोचते हैं कि जरूर इसने ड्रग्स लिया है या भूत-प्रेत से ग्रसित है। मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है। इसमें नर्व सेल्स ठीक से सिग्नल देना बंद कर देते हैं, जिसके कारण बार-बार दौरे पड़ते हैं। दौरा पड़ने पर ब्रेन में इलेक्टि्रकल एक्टिविटीज बहुत तेज हो जाती हैं। इस दौरान शख्स की बॉडी अजीबो–गरीब तरीके से मुड़ सकती है। उसे झटके लग सकते हैं और इस दौरान उसकी कॉन्शियसनेस भी खत्म हो जाती है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनिया में लगभग 5 करोड़ लोग मिर्गी से जूझ रहे हैं। भारत में लगभग एक करोड़ लोग मिर्गी का सामना कर रहे हैं। इसका मतलब है कि पूरी दुनिया के 20 प्रतिशत मिर्गी के मरीज सिर्फ भारत में हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

मिर्गी क्या है?
मिर्गी एक ब्रेन डिजीज है। इसमें हमारी नर्व सेल्स की सिग्नलिंग पावर प्रभावित होती है। ऐसा ब्रेन सेल्स डैमेज होने के कारण होता है। इसके कारण ब्रेन सेल्स एब्नॉर्मल इलेक्टि्रक सिग्नल बनाने लगते हैं, इसलिए दौरे पड़ते हैं।

मिर्गी की बीमारी क्यों होती है?
मिर्गी की बीमारी किसी को भी और कभी भी हो सकती है। डॉ. बिप्लब दास कहते हैं कि 70 प्रतिशत मामलों में इसके पीछे के कारणों का सटीक पता नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि कुछ मामलों में देखा गया है कि अगर किसी के माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को मिर्गी की समस्या है तो उसे भी मिर्गी की समस्या हो जाती है। कुछ मामलों में देखा गया है कि सिर में चोट लगने के कारण मिर्गी के दौरे पड़ने लगते हैं। डॉ. बिप्लब दास कहते हैं कि ब्रेन ट्यूमर, डिमेंशिया और स्ट्रोक की समस्या होने पर ब्रेन सेल्स डैमेज हो जाती हैं। इससे सिग्नलिंग प्रभावित होती है। इसलिए इन मेडिकल कंडीशन में भी मिर्गी की बीमारी हो सकती है।

मिर्गी के कारण आमतौर पर दौरे पड़ते हैं। इस दौरान व्यक्ति अपनी कॉन्शियसनेस खो देता है। उसके शरीर की मसल्स अनियंत्रित हो जाती हैं और शरीर में अजीबोगरीब तरीके से अकड़न हो सकती है। इस दौरान शरीर में झटके लग सकते हैं, कंपकंपी हो सकती है। अगर मिर्गी की बीमारी माइनर है तो अस्थाई रूप से भ्रम की स्थिति बन सकती है। कई बार हो सकता है कि शख्स किसी एक जगह देर तक टकटकी लगाकर देखता रह जाए। उसे अचानक तेज गर्मी या सर्दी लग सकती है। उसके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। जबकि मिर्गी की समस्या गंभीर होने पर दौरे पड़ते हैं और कंडीशन बहुत खराब हो सकती है। हो सकता है कि किसी शख्स को हफ्ते में एक बार मिर्गी का दौरा पड़ सकता है, जबकि दूसरे शख्स को दिन में कई बार दौरे पड़ सकते हैं। क्योंकि दूसरे शख्स की लाइफस्टाइल और खानपान मिर्गी के दौरे को ट्रिगर कर देते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation