• Latest
  • Trending

दादा को अनुभव है, शाम-सुबह शपथ लेने का’

December 6, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दादा को अनुभव है, शाम-सुबह शपथ लेने का’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने यहां साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें शपथग्रहण की जानकारी के साथ-साथ हल्का-फुल्का मजाक भी हुआ। इसमें शिंदे ने अजित पवार पर चुटकी ली, जिसके बाद जमकर ठहाके लगे।

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर ने सवाल किया कि क्या अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस पर शिंदे ने कहा, ‘अरे अभी तो फडणवीस ने बताया, मैंने बताया कि शाम तक रुको तब बताता हूं.’ शिंदे बोल ही रहे थे कि अजित पवार ने बीच में कहा, ‘शिंदे का शाम तक पता चलेगा, मैं तो लेने वाला हूं शपथ।’ इस पर शिंदे ने कहा, ‘दादा (अजित) को अनुभव है, शाम को भी लेने का (शपथ) और सुबह भी लेने का।’ इस पर वहां जोर-जोर से ठहाके लगने लगे।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

किस घटनाक्रम का जिक्र कर रहे थे एकनाथ शिंदे
दरअसल, वो मामला 2019 का है। तब महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। राज्य में किसी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने की वजह से राज्य में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। शिवसेना के मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन भी तोड़ लिया था।

तब चुनावी नतीजे आने के बाद अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने सुबह-सुबह 8 बजे से भी पहले शपथ ले ली थी। इसमें देवेंद्र फडणवीस सीएम और अजित पवार डिप्टी सीएम बन रहे थे।

ये सबके लिए चौंकाने वाला था क्योंकि तब शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर चुनाव लड़ी थी लेकिन ये दल सीएम पद पर फैसला नहीं ले पा रहे थे। इस बीच एनसीपी के अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस यानी बीजेपी के साथ मिलकर शपथ ले ली थी। अजित का दावा था कि उनके साथ 54 विधायकों का समर्थन है लेकिन बाद में सामने आया कि उनके साथ 2-3 विधायक ही हैं।

चाचा शरद पवार ने भी अजित के फैसले से खुद को अलग कर लिया था। शरद ने कहा था कि अजित ने पार्टी तोड़ने का काम किया है। सरकार चलाने लायक बहुमत न मिलता देख तीन ही दिन में अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उद्धव ठाकरे सीएम बने।

महाराष्ट्र में मौजूदा स्थिति की बात करें तो एनसीपी और शिवसेना दोनों दो-फाड़ हो चुकी हैं। शिवसेना का शिंदे गुट और अजित पवार का एनसीपी गुट बीजेपी के साथ है। फिलहाल तीनों सरकार में थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation