• Latest
  • Trending

खाद की कमी दूर करने के लिए सीएम योगी ने संभाला मोर्चा

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

खाद की कमी दूर करने के लिए सीएम योगी ने संभाला मोर्चा

खाद वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष तंत्र की स्थापना हो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
संजय द्विवेदी

लखनऊ। राज्य में लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बलिया, फिरोजाबाद समेत अनेक जनपदों में किसानों के सामने खाद का बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है। किसान सुबह से ही सहकारी समितियों के केंद्र पर खाद पाने के लिए लाइन में खड़े होते हैं पर उन्हें देर शाम तक खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही। कहा जा रहा है कि खाद की बोरियां कम हैं और किसानों की संख्या अधिक। खाद संकट से त्रस्त किसान धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं। स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं मोर्चा संभाला लिया है। खाद की उपलब्धता के लिए योगी ने उच्चस्तरीय बैठक की और कहा कि राज्य में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।

अफसर केंद्र सरकार से समन्वय बनाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निजी क्षेत्र से प्राप्त हो रहे उर्वरक को सहकारी समितियों और अन्य सरकारी माध्यमों से किसानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों से मिलने वाली खाद को उचित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराना आवश्यक है ताकि किसानों की फसल उत्पादन प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे केंद्र सरकार के साथ प्रभावी समन्वय बनाएं और आवश्यकतानुसार उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

किसानों को हर सुविधा मिले
मुख्यमंत्री योगी ने खाद वितरण स्थलों पर किसानों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद वितरण के दौरान किसानों को उचित लाइन, पानी की व्यवस्था, छाया और बैठने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वितरण केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखा जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जाए। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए।

वितरण प्रक्रिया पर निगरानी रखें
मुख्यमंत्री ने खाद वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक विशेष तंत्र की स्थापना का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अधिकारियों की एक टीम बनाई जाए जो वितरण प्रक्रिया पर नजर रखे और नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इस तंत्र के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खाद की कालाबाजारी या जमाखोरी न हो। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गेहूं, सरसों और आलू की बोआई का समय
दरअसल खाद को लेकर यह संकट किसी गांव या जिले का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का है। रबी की बोआई का पीक सीजन है। किसान खाद के लिए परेशान हैं। पूरी-पूरी रात लाइन में लग रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। यह हाल तब है जब अक्टूबर से बोआई शुरू हो गई है। सबसे पहले सितंबर में अगेती और फिर अक्टूबर में पछेती आलू की बोआई शुरू हो जाती है। अभी तक तो आलू किसान ही परेशान थे लेकिन अब नवंबर आ गया। इस समय गेहूं, सरसों और आलू की बोआई का भी सीजन चल रहा है। सबको खाद चाहिए, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है।

कानपुर देहात में घंटों कतार में लगे हैं किसान
कानपुर में खाद की कमी के चलते किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। किसान खाद के लिए घंटों लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते हैं तो दूसरी तरफ संबंधित अधिकारी यह कह रहे हैं कि खाद की कमी नहीं है। किसानों को खाद दी जा रही है। बलिया के किसानों को भी खेतों में बुआई करने के लिए खाद नहीं मिल पा रही है। पूरे जिले में खाद कहीं भी नहीं मिल रही है। किसान पहले से ही बुआई के लिए परेशान हैं और प्राइवेट दुकानदार पैसों में मनमानी कर रहे हैं। खाद नहीं होने की वजह से खेतों में बुआई का काम ठप्प पड़ गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation