• Latest
  • Trending

सीएम योगी ने 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

November 8, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम योगी ने 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 8, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांव जंगल तिनकोनिया नंबर तीन में वनवासियों के साथ दीपावली का पर्व मनाकर खुशियां साझा कीं वनग्राम में आयोजित दीपोत्सव में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सामाजिक एकता का मंत्र देते हुए जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों पर करारा प्रहार किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में कोई जाति के नाम पर बांट रहा है, कोई क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांट रहा है। कोई अव्यवस्था पैदा करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बांटने वाले इन तत्वों में रावण और दुर्योधन का डीएनए काम कर रहा है, जो काम त्रेतायुग में रावण ने किया, वही काम बांटने वाले कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम में दीपोत्सव का नया विश्व कीर्तिमान रचने के बाद वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन पहुंचे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों के लिए 185 करोड़ रुपये की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

विपक्ष पर सीएम ने साधा निशाना
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहना है। उन्होंने कहा, अगर ऐसी ताकतों के धोखे में आकर उन्हें मौका दिया तो ये फिर गुंडागर्दी, अराजकता, दंगा कराने का काम करेंगे। ये कहीं ताड़का को भेजेंगे, कहीं खर दूषण को भेजेंगे।

सीएम योगी ने कहा, वे लोग कहीं चण्ड मुण्ड को लेकर जाएंगे, अव्यवस्था पैदा करेंगे। बेटी-बहन की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगे। कहीं गरीब की जमीन कब्जा करेंगे, कहीं व्यापारी का अपहरण करेंगे। कहीं राह चलते किसी राहगीर को गोली मारेंगे। कहीं पर्व और त्योहार से पहले दंगा भड़काएंगे। 2017 से पहले ये लोग यही काम तो कर रहे थे।

– वनटांगिया समाज के लोगों के साथ 8वीं बार दीपोत्सव मनाया
– बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहें
– जो देश का दुश्मन है वह हमारा दुश्मन है
– वनटांगिया गांव में आज एक भी कच्चा मकान नहीं

‘सुरक्षा में सेंध पर होगा राम नाम सत्य’
मुख्यमंत्री ने कहा, अब ऐसे तत्व जानते हैं कि जो सुरक्षा में सेंध लगाएगा वह राम नाम सत्य हो जाएगा। अब कोई जबरन कानून हाथ में लेगा तो उसे मालूम है कि कानून उसको फांसी के फंदे तक लेकर जाएगा। उन्होंने कहा, कोई राह में किसी बहन-बेटी की इज्ज़त से खिलवाड़ करेगा तो उसे पता है कि यह रास्ता उसे दुर्योधन और दुशासन की गति प्रदान कर देगा। कोई दंगा कराकर पर्व और त्योहारों में खलल डालने का काम करेगा तो उसे भी अंजाम पता है।

अयोध्या दीपोत्सव पर क्या कहा?
सीएम योगी ने अयोध्या में आयोजित भव्य और दिव्य दीपोत्सव की भावपूर्ण चर्चा करते हुए कहा, राक्षसराज का अंत कर प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष बाद अयोध्या आए तो दीपावली मनाई गई। उन्होंने कहा, जब भी दीपोत्सव कार्यक्रम होता है तो उसका प्रतिफल होता है रामराज्य की स्थापना। रामराज्य वह होता है जहां शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिलता है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में राशन, मकान, आयुष्मान, रसोई गैस समेत सभी योजनाओं का लाभ लोगों को बिना भेदभाव मिल रहा। विकास, सुरक्षा और रोजगार की गारंटी, यही तो रामराज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या में रामलला के अपने मंदिर में प्रतिष्ठित न होने से पिछले 500 वर्षों से रामराज्य की संकल्पना अधूरी थी। अयोध्या सूनी थी। अयोध्या की पहचान जिस प्रभु राम से थी, वह ही वहां नहीं थे।

‘रामभक्त ही सच्चा राष्ट्रभक्त’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अराजक और विभेदकारी तत्वों को बजरंगबली की तर्ज पर जवाब देने की सलाह दी कि आदर्श राष्ट्रभक्त बनिए। उन्होंने कहा कि एक रामभक्त ही सच्चा राष्ट्रभक्त हो सकता है। सच्चा राष्ट्रभक्त दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देता है। सीएम योगी ने कहा, जो देश का दुश्मन है वह हमारा दुश्मन है। देश का दुश्मन कभी हमारा मित्र नहीं हो सकता।

वनटांगिया समाज को मिला ये लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनटांगियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण था, जिससे समाज और देश विरोधी इन्हें भटकाने में सफल न होने पाएं। उन्होंने कहा कि वह वनटांगियों के आंदोलन में सहभागी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात साल पहले वनटांगिया गांव में एक भी पक्क ा मकान नहीं था जबकि आज एक भी कच्चा मकान नहीं है।

यहां 770 पक्के मकान बनाए गए हैं, 800 से अधिक लोगों के राशन कार्ड बने हैं। चार हजार लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। 113 को वृद्धा पेंशन, 66 को निराश्रित पेंशन, 25 को दिव्यांगजन पेंशन और 12 बालिकाओं को सीएम कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित किया गया है। हर घर शौचालय है, तो गांव में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल हैं। एनआरएलएम के तहत यहां 38 महिला समूहों का गठन हुआ है, 882 लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड भी बने हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation