• Latest
  • Trending
Musk

दिमाग में लगेगी चिप, कंट्रोल होगा कंप्यूटर, देख सकेंगे नेत्रहीन भी

June 2, 2023
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

होम संक्षेप में विशेष ख़बरें किसान और गाँव विकसित भारत

August 25, 2026
खेलो इंडिया संवाद 27 अगस्त को, पंजाब-हरियाणा के कॉलेजों में युवाओं से जुड़ेंगे पीएम

27 अगस्त को हर ज़िले के दो कॉलेज में ‘खेल की बात’

August 25, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

प्रवासी भारतीयों ने 74 दिन में 72.85 अरब डॉलर भेजे

August 25, 2026
UPI

यूपीआई दस साल का हुआ, और छोटा होता गया

August 25, 2026
खरीफ बुवाई 2026

कपास का रक़बा 17 लाख हेक्टेयर कम है

August 25, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
Tuesday, August 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिमाग में लगेगी चिप, कंट्रोल होगा कंप्यूटर, देख सकेंगे नेत्रहीन भी

एफडीए ने एलन मस्क की न्यूरालिंक को दी ट्रायल की मंजूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 2, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
Musk

संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े कारोबारियों में शामिल एलन मस्क की ब्रेन-चिप कंपनी न्यूरालिंक को ह्यूमन ट्रायल के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने मंजूरी दे दी है। अगर यह महत्वाकांक्षी ट्रायल मनुष्यों पर सफल रहा तो चिप के माध्यम से नेत्रहीन लोग भी देख सकेंगे। उनकी अंधता का इस तकनीक की मदद से निवारण किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, लकवाग्रस्त मरीज केवल मन में सोचकर ही मोबाइल और कंप्यूटर ऑपरेट कर सकेंगे।

मस्क ने टीम को दी बधाई
मस्क ने न्यूरालिंक की टीम को इसके लिए बधाई दी है। एलन मस्क के इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इसके परिणाम आश्चर्य में डालने वाले हैं। एलन मस्क ने कहा हमारी टीम का यह प्रयास अपने विस्तृत प्रभावों में मानवता की बड़ी सेवा के रूप में सामने आएगा। यही वजह है हम सभी, विशेष रूप से इस परियोजना से जुड़े लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित और प्रसन्न हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

न्यूरालिंक टीम की मेहनत का नतीजा
न्यूरालिंक ने अपने एक बयान में बताया कि हम यह सूचना शेयर करके बेहद उत्साहित हैं कि हमें अपनी पहली ह्यूमन क्लिनिकल स्टडी शुरू करने के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की अप्रूवल मिल गई है। यह न्यूरालिंक टीम के अविश्वसनीय रूप से कठिन परिश्रम का परिणाम है। एक दिन हमारी तकनीक कई लोगों की मदद करेगी। हमारे क्लिनिकल ट्रायल के लिए रिक्रूटमेंट अभी ओपन नहीं हुआ है। हम जल्द ही इसकी जानकारी देंगे।
सिक्के के आकार की डिवाइस
न्यूरालिंक ने सिक्के के आकार की डिवाइस बनाई है। यह कंप्यूटर, मोबाइल फोन या किसी अन्य उपकरण को ब्रेन एक्टिविटी (न्यूरल इम्पल्स) से सीधे कंट्रोल करने में सक्षम बनाती है।

लकवाग्रस्त भी घुमा सकेगा कर्सर
उदाहरण के लिए लकवे से पीड़ित किसी व्यक्ति के मस्तिष्क में यदि यह चिप लगा दी जाए तो वह सिर्फ सोचकर अपने कंप्यूटर का कर्सर घुमा सकेगा। न्यूरालिंक ने बताया कि हम पूरी तरह से इम्प्लांटेबल, कॉस्मैटिक रूप से अदृश्य ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस डिजाइन कर रहे हैं, ताकि आप कहीं भी जाने पर कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस को कंट्रोल कर सकें। माइक्रोन-स्केल थ्रेड्स को ब्रेन के उन क्षेत्रों में डाला जाएगा जो मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं। हर एक थ्रेड में कई इलेक्ट्रोड होते हैं, जिसे वह लिंक इम्प्लांट से जोड़ता है।

क्रांतिकारी बदलाव लाएगी रोबोटिक प्रणाली
कंपनी ने बताया कि लिंक पर थ्रेड इतने महीन और लचीले होते हैं कि उन्हें मानव हाथ से नहीं डाला जा सकता। इसके लिए कंपनी ने एक रोबोटिक सिस्टम डिजाइन किया है। यह थ्रेड को मजबूती से और कुशलता से इम्प्लांट कर सकेगा। इसके साथ ही न्यूरालिंक ऐप भी डिजाइन किया गया है। बोर्ड और माउस को बस उसके बारे में सोच कर ही नियंत्रित किया जा सकता है। इस डिवाइस को समय-समय पर चार्ज करने की भी जरूरत होगी। इसके लिए कॉम्पैक्ट इंडक्टिव चार्जर डिजाइन किया गया है, जो बैटरी को बाहर से चार्ज करने के लिए वायरलेस तरीके से इम्प्लांट से जुड़ता है।

पशुओं पर काफी समय से किया जा रहा प्रयोग
न्यूरालिंक ने बताया हमारी तकनीक का प्रारंभिक लक्ष्य लकवाग्रस्त लोगों को कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइसेस का नियंत्रण देना है। हम उन्हें इंडिपेंडेंट बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि एक दिन हमारी डिवाइस के जरिए ऐसे लोग फोटोग्राफी जैसी अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकें। ऐसे बहुत सारे काम वे आसानी से कर सकेंगे, जो पहले उनके लिए करना संभव नहीं था।

न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के इलाज की क्षमता
हमारा मानना है कि इस तकनीक में कई सारे न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का इलाज करने की क्षमता है। एलन मस्क की कंपनी पिछले काफी समय से अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। एलोन मस्क को उम्मीद है कि उनकी कंपनी द्वारा विकसित वायरलेस ब्रेन चिप छह महीने में मानव नैदानिक परीक्षण शुरू करेगी। सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र और ऑस्टिन टेक्सास में स्थित न्यूरालिंक हाल के सालों में जानवरों पर लगातार परीक्षण कर रही है। पशुओं पर किए गए प्रारंभिक परीक्षण पूरी तरह सफल रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation