• Latest
  • Trending

मुंबई में पिछले साल की तुलना में 230 प्रतिशत बढ़ा चिकनगुनिया

November 29, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Sunday, November 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई में पिछले साल की तुलना में 230 प्रतिशत बढ़ा चिकनगुनिया

- नागपुर और पुणे का हाल भी बेहाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 29, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। इस वर्ष डेंगू और मलेरिया के साथ चिकनगुनिया ने भी मुंबईकरों की सेहत को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 3 वर्षों में इस वर्ष चिकनगुनिया के सबसे अधिक मामले मिले हैं। इस वर्ष प्रतिदिन औसतन 2 लोग बीमारी से संक्रमित मिले हैं। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2022 में चिकनगुनिया के मात्र 22 मामले मिले थे। वर्ष 2023 में 250 मुंबईकर इस बीमारी से संक्रमित हुए थे। वहीं इस वर्ष जनवरी से लेकर अक्टूबर तक 578 लोगों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। आंकड़े दर्शाते हैं कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष के दस महीनों में करीब 230% ज्यादा मामले मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई में इस वर्ष बारिश अधिक समय रही। रुक-रुक कर बारिश होने से लारवा बाहर फेंकी गई बोतलों, भंगार आदि में जमा हो जाता है। इसके अलावा मुंबई में जहां देखो, वहां निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में मच्छरों को पनपने के लिए साफ पानी मिल जाता है। यहां तक कि घरों में भी मच्छरों के ब्रीडिंग स्पॉट मिलते हैं। इससे डेंगी, मलेरिया और चिकनगुनिया के अधिक मामले देखे गए। चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि को लेकर बीएमसी की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्षा शाह से फोन और मैसेज के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

ऐसे फैलता है चिकनगुनिया
चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है, जो मुख्यतः एडीज मच्छर द्वारा फैलती है। ये मच्छर खासकर दिन के समय सक्रिय होते हैं और संक्रमित व्यक्ति के खून को चूसने के बाद अन्य लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। चिकनगुनिया वायरस के लक्षणों में बुखार, जोड़ों में तेज दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर रैशेज और थकावट शामिल हो सकते हैं।

कितना खतरनाक चिकनगुनिया
सेंट जॉर्ज अस्पताल के अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के यूनिट हेड डॉ. विनायक सावर्डेकर ने बताया कि इस बार चिकनगुनिया के काफी मामले ओपीडी में आए हैं। अबतक आए कुल मरीजों में से लगभग 50 फीसदी को एडमिट भी करना पड़ा है। जोड़ों में दर्द के साथ वायरल फीवर के लक्षण भी देखने को मिले।

रिकवरी में लगता है समयवॉकहार्ट अस्पताल के
इंटरनल मेडिसिन विभाग के निदेशक डॉ. बेहराम पार्डीवाला ने बताया कि इस बार चिकनगुनिया से बहुत ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। युवाओं में कम से कम 10 से 12 दिन रिकवरी में लग जाते हैं। लेकिन वयस्क में कई बार डेढ़ से दो महीने तक सिर, कमर और जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। बुर्जुगों में तो रिकवरी में काफी लंबा समय लग जाता है।

नागपुर और पुणे के बाद मुंबई में अधिक मामले
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, नागपुर और पुणे के बाद मुंबई में चिकनगुनिया के सबसे अधिक मामले पाए गए हैं। इस वर्ष अक्टूबर तक नागपुर में सबसे अधिक 1199, पुणे में 705 और मुंबई में 578 मामले रिपोर्ट हुए हैं। चौथे स्थान पर कोल्हापुर है, जहां 484 और पांचवें स्थान पर अकोला में 373 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

राज्य में भी इस वर्ष सबसे अधिक मामले
राज्य में भी इस वर्ष चिकनगुनिया के सबसे अधिक मामले मिले हैं। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में राज्य में 1087 लोग संक्रमित हुए थे। वहीं 2023 में 1702 लोग इस बीमारी की जद में आए थे, लेकिन 2023 में आंकड़ा 4792 तक पहुंच गया है।

बचाव के लिए यह करें
-अपने आसपास जलजमाव न होने दें
-परिसर को साफ रखें
-घर के बाहर रखे ड्रम और सोसाइटियों की टंकी को ढंककर रखें

पैटर्न बदलने से बढ़े मामले
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुंबई ही नहीं बल्कि राज्य में चिकनगुनिया के इस वर्ष अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं। यह पैटर्न कुछ वर्षों के अंतराल पर देखने को मिलता है। इस बार मॉनसून भी लंबे समय तक था और रुक-रुक हुई बारिश मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए अनुकूल वातावरण बन गया। इसके अलावा कई जगहों में निर्माण कार्य चल रहा है, जहां पानी स्टोर किया जाता है। इन जगहों पर ब्रीडिंग स्पॉट मिले हैं। बीएमसी के कीटनाशक विभाग ने वैसे भी इस वर्ष सबसे अधिक ब्रीडिंग स्पॉट की पहचान कर उन्हें नष्ट किया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation