• Latest
  • Trending

ब्रिटिश लेखिका सामंता हार्वे ने जीता बुकर

November 22, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ब्रिटिश लेखिका सामंता हार्वे ने जीता बुकर

अंतिम सूची में जगह बनाने वालों में महिलाओं का रहा दबदबा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लदन। ब्रिटेन की लेखिका सामंता हार्वे ने अपने उपन्यास ‘आर्बिटल’ के लिए इस वर्ष का बुकर पुरस्कार जीता है। उनका उपन्यास अंतरिक्ष पर आधारित है। उन्हें 50 हजार पाउंड की पुरस्कार राशि दी गई। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इस वर्ष की अंतिम सूची में जगह बनाने वालों में महिलाओं का दबदबा रहा।

अंतिम सूची में जगह बनाने वाला उपन्यास ‘आर्बिटल’ ब्रिटेन में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक है। यह उपन्यास छह अंतरिक्ष यात्रियों के एक दिन पर आधारित है। उन्होंने अंतरिक्ष से धरती पर 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखा। हार्वे ने कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लाकडाउन के समय यह उपन्यास लिखना शुरू किया था। लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में बुकर पुरस्कार विजेता की घोषणा की गई।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

निर्णायक मंडल ने उपन्यास को सुंदर बताया, जो पाठकों को धरती की भव्यता का अवलोकन कराता है। जबकि पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल की अध्यक्षता करने वाले लेखक-कलाकार एडमंड डी वाल ने इसे चमत्कारी उपन्यास बताया और कहा, ‘यह हमारी दुनिया को हमारे लिए अचरज भरा और नया बनाता है।’ बुकर की अंतिम सूची में सामंता हार्वे के अलावा अमेरिकी लेखिका रेचल कुशनर ने जासूसी थ्रिलर ‘क्रिएशन लेक’, कनाडा की लेखिका ऐनी माइकल्स ने परिवार केंद्रित ‘हेल्ड’, आस्ट्रेलियाई लेखिका चार्लोट बुड ने दर्शन पर आधारित उपन्यास ‘स्टोन यार्ड डेवोशनल’ व डच लेखिका याएल वैन डेर बूढेन ने उपन्यास ‘द सेफकीप’ के लिए जगह बनाई थी। अमेरिकी लेखक पर्सीवल एवरेट सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र पुरुष रहे, जिनकी रचना ‘जेम्स’ को चुना गया था। बुकर की स्थापना 1969 में हुई थी और यह मूल रूप से अंग्रेजी में प्रकाशित उपन्यासों के लिए दिया जाता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation