• Latest
  • Trending
Bombay High Court

ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे हाई कोर्ट का कड़ा रुख

November 15, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे हाई कोर्ट का कड़ा रुख

- ठाणे, भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
Bombay High Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्ती को देखते हुए ठाणे पुलिस ने ऐसे प्रदूषण के खिलाफ शिकायत के लिए उपलब्ध विकल्पों का खुलासा किया है। डीसीपी (ठाणे सिटी जोन 4) सचिन गोरे ने नॉइज पॉल्यूशन की शिकायत के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में हलफनामा दायर किया है। हलफनामे के अनुसार, ध्वनि प्रदूषण को लेकर नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के खातिर ठाणे, भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर कोडे देशमुख के जरिए दायर हलफनामे में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सएप इंस्टाग्राम में डायल 112 के संबंध में भी जानकारी दी गई है। ठाणे पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले हर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में गश्त करने वाले वाहनों पर और सभी पुलिस स्टेशन के सामने, सभी हेल्पलाइन में नंबर को प्रदर्शित करने वाले स्टीकर और बैनर लगाए गए हैं। इन नंबरों को ऐसे डिस्प्ले किया गया है कि नागरिक आसानी से शिकायत के लिए इन्हें देख सकें।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

एमपीसीबी से कार्रवाई के लिए टीम तैनात करने का अनुरोध
हलफनामे में कहा गया है कि उक्त हेल्पलाइन नंबर ठाणे सिटी पुलिस आयुक्तालय के जनसंपर्क अधिकारी के जरिए जारी किए गए हैं, जिनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। शिकायत के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) से संपर्क के लिए भी फोन नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा बोर्ड को पत्र भेजकर ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। कार्रवाई के लिए विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक टीम तैनात करने को भी कहा गया है।

सरकारी वकील देशमुख ने कहा कि शिकायत की व्यवस्था से जुड़े सर्कुलर को पुलिस की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। इसे पुलिस के एक्स हैंडल में भी अपलोड किया जाएगा। इधर, उल्हासनगर मनपा ने भी कोर्ट को ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी शिकायत के लिए बनाई गई व्यवस्था की जानकारी दी। इसे रिकॉर्ड में लेने के बाद जस्टिस रेवती मोहिते ढेरे और जस्टिस पी. के. चव्हाण की बेंच ने याचिका की सुनवाई 3 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

क्या है पूरा मामला!
दरअसल, पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने का निर्देश दिया था। यह निर्देश सरिता खामचंदानी की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया था।

याचिका में गणेशोत्सव और नवरात्र उत्सव के दौरान अवैध पंडाल बनाने और ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को उठाया गया था। सुनवाई के दौरान ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों को प्रभावी ढंग से लागू न करने पर नाराजगी जाहिर की थी। एमपीसीबी हेल्पलाइन नंबर 0251-2310167, 2310212 डायलः 112 पर भी करें संपर्क।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर
ठाणे कंट्रोल रूमः 02522/ 25443535, 022/ 25443636, 022/25442828 भिवंडी कंट्रोल रूमः 02522/ 253700/254100/23169 कल्याण कंट्रोल रूमः 0251- 2313427/2315446 उल्हास नगर कंट्रोल रूमः 0251-2705151/2700101

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation