• Latest
  • Trending

कमल के फूल से साड़ी व सूट बना रहीं बिजयाशांति

November 15, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कमल के फूल से साड़ी व सूट बना रहीं बिजयाशांति

- 'मन की बात' में जिक्र आने के बाद मांग में बेतहाशा वृद्धि

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 15, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

इंफाल। भांग और बांस के कपड़े पुरानी बात हो चली है। अब कमल के फूल के रेशों से भी कपड़े बन रहे हैं। मणिपुर के दूर-दराज के गांव में 30 साल की बिजयाशांति टोंगबरम इनसे स्कार्फ, शॉल, मफलर और कोट जैसे ड्रेस तैयार कर रही हैं। इससे उन्होंने अपने गांव के 30 से 40 परिवारों को रोजगार दिया है। उनके द्वारा तैयार ड्रेस अमेरिका तक जाती हैं। चीन में उनके तैयार कपड़ों की खूब मांग है। वहां इससे डिजाइनर ड्रेस बनाने की तैयारी चल रही है लेकिन कमल की ड्रेस की सबसे ज्यादा मांग मुंबई और गोवा में है। मीठे पानी की झील लोकटक के किनारे बसे गांव थांग टोंगबरम लेकाई में खिलते कमलों को देखकर बड़ी हुई बिजयाशांति ने 21 साल की उम्र से इसी झील के कमल के रेशे निकालने और इससे कपड़े बनाने की शुरुआत की।

शुरुआत में परिवार के लोगों की मदद से यह काम शुरू किया। पहले इसे आसपास बेचने की कोशिश की। इसके बाद एक कंपनी खोली और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इसे बेचना शुरू किया। वे बताती हैं कि शुरू में मेरा मकसद सिर्फ इतना था कि कमल के फूल से धागा तैयार कर कपड़े बनाए जाएं। 2015 में जब हमने कोशिश की तो 40 इंच के कमल के तने से 30 इंच लंबा धागा निकालने में सफलता मिली। 2019 से अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम के जरिए इसे बेचना शुरू किया। बिजयाशांति कहती हैं- हमारे कमल के फूलों के कपड़ों की डिमांड तब तेजी से बढ़नी शुरू हुई जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसका जिक्र किया। उसके बाद तो अब इतनी मांग बढ़ गई कि हम उसे पूरा ही नहीं कर पा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

रेशे निकाल तैयार करते हैं शॉल और मफलर
सबसे पहले लोकटक झील से कमल लाया जाता है। उसके तने को अलग-अलग लंबाई में काटकर रखते हैं। कटे हुए तने से लकड़ी के बोर्ड की मदद से फाइबर निकालते हैं। यही फाइबर प्रोसेस होकर धागा बनता है। इस धागे को मणिपुर की पारंपरिक करघे में लगाकर कपड़ा बनाते हैं। बाद में इससे अलग-अलग प्रकार का कपड़ा तैयार होता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation