• Latest
  • Trending
बिहार में बढ़ी पीएचडी फीस, छात्रों पर बढ़ेगा खर्च

विश्वविद्यालयों में पीएचडी हुई महंगी

July 13, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विश्वविद्यालयों में पीएचडी हुई महंगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 13, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
बिहार में बढ़ी पीएचडी फीस, छात्रों पर बढ़ेगा खर्च

ब्लिट्ज ब्यूरो

पटना। बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में पीएचडी की फीस बढ़ गई है। लोकभवन से जारी पीएचडी के नए रेगुलेशन में बढ़ी हुई फीस का उल्लेख किया गया है। पीएचडी करने वाले छात्रों को अब कोर्स करने के लिए दो हजार के बजाए आठ हजार रुपये देने होंगे। कोर्स वर्क के अलावा हर सेमेस्टर में अब छात्रों को तीन हजार रुपये देने होंगे। पहले सेमेस्टर में छात्रों को फीस नहीं देनी पड़ती थी। पीएचडी के छात्रों को शोध पूरा करने के लिए तीन से छह वर्ष तक का समय दिया गया है। अगर छात्र तीन वर्ष में पीएचडी पूरी करता है तो उसे 18 हजार और छह वर्ष में पूरी करता है तो 36 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा पीएचडी थीसिस जमा करने के समय भी उसे 10 हजार रुपये देने होंगे। अभी थीसिस जमा करने के समय आठ हजार रुपये जमा करने पड़ते हैं।

री-रजिस्ट्रेशन के लिए सात मानकों पर उतरना होगा खरा

पीएचडी छात्र अगर छह वर्ष में अपनी थीसिस जमा नहीं कर पाते हैं तो विशेष परिस्थिति में उसे दो वर्ष का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है लेकिन, इसके लिए उसे सात मानकों पर खरा उतरना होगा। लोकभवन ने पीएचडी के छात्रों के री-रजिस्ट्रेशन के लिए प्रमुख मानक ये हैं-
अगर पीएचडी छात्र किसी सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया हो या बीमार हो। ऐसी स्थिति में किसी रजिस्टर्ड डॉक्टर से उसे मेडिकल प्रमाणपत्र विवि में जमा करना होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

अगर उसके किसी नजदीकी परिजन का देहांत हो गया हो।

महिला शोधार्थी को नवजात बच्चे की देखभाल के लिए री-रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जा सकता है।

अगर शोधार्थी का गाइड यह लिखकर दें कि रिसर्च में कुछ समय की जरूरत है तो री-रजिस्ट्रेशन हो सकता है। इसके लिए छात्र को वीसी को आवेदन करना होगा।

नई फीस नए सत्र से

नई फीस नए सत्र से लागू होगी। सत्र 2023-24 से पीएचडी की फीस छात्रों को भरनी होगी। पुराने सत्र के छात्रों को उसी रेगुलेशन के हिसाब से फीस देनी होगी। विवि में अभी वर्ष 2020, 2021 और 2022 में पीएचडी में नामांकन कराने वाले छात्रों की थीसिस पूरी हो रही है। ये छात्र पीएचडी थीसिस विभाग और परीक्षा विभाग में जमा कर रहे हैं। भारतीय के साथ विदेशी छात्रों के पीएचडी की फीस भी बढ़ाई गई है। विदेशी छात्रों को कोर्स वर्क के लिए 200 अमेरिकन डॉलर व समेस्टर फीस के तौर पर 500 अमेरिकन डॉलर जमा करने होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation