• Latest
  • Trending
असम के कार्बी आंगलोंग में 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

असम के कार्बी आंगलोंग में 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

November 28, 2026
daily-news

आंकड़ों से आगे शक्ति का यथार्थ

November 28, 2026
इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

इलाज का खर्च उठाने में सरकार की बढ़ी हिस्सेदारी

November 28, 2026
मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

मां का तनाव बढ़ा, तो बच्चे का वजन घटा : रिसर्च

November 28, 2026
संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

संविधान ने हमें समर्थ बनाया, बना पथ प्रदर्शक

November 28, 2026
रूफटॉप सोलर

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

November 28, 2026
सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

November 28, 2026
उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

November 28, 2026
जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

जेवर प्लांट में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी सीएनएच

November 28, 2026
छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

छत्रपति संभाजीनगर को मिला देश में तीसरा स्थान

November 28, 2026
दिल्ली में पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, सरकारी भर्ती में उम्र और PET में भी छूट

महाराष्ट्र, हरियाणा देंगे अग्निवीरों को आरक्षण

November 28, 2026
120 करोड़ के 'ठाकरे ऑडिटोरियम' के खुलने का रास्ता हुआ साफ

120 करोड़ के ‘ठाकरे ऑडिटोरियम’ के खुलने का रास्ता हुआ साफ

November 28, 2026
मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

मुंबई में मलेरिया के एक साल में बढ़े 48% मामले, 12,574 केस

November 28, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

असम के कार्बी आंगलोंग में 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

एकता के जश्न के रूप में मनाया 75वां स्थापना दिवस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 28, 2026
in नॉर्थ
0
असम के कार्बी आंगलोंग में 15000 नर्तकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड

ब्लिट्ज ब्यूरो

गुवाहाटी। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के दिफू केएएसए स्टेडियम में सांस्कृतिक विरासत और एकता के एक शानदार जश्न के रूप में अलग-अलग जनजातियों और समुदायों के 15000 से ज्यादा नर्तक क एक साथ आए। उन्होंने पारंपरिक कार्बी लोक नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति के जरिए ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। राज्य मंत्री ने कहा कि पारंपरिक कार्बी लोक नृत्य इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और जीवंत परंपराओं का एक शानदार उत्सव है।

कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (केएएसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलिराम रोंगहांग की ओर से घोषित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस 75वां कार्बी आंगलोंग दिवस मनाया गया। इस आयोजन ने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को एक अभूतपूर्व स्तर पर प्रदर्शित किया। मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया कि कार्बी आंगलोंग के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी में 5 लाख घर, छतों पर लगे सोलर सिस्टम से होंगे रोशन

सीएम योगी ने युवाओं को बांटे 53 हजार टैबलेट

15,000 नर्तकों का एक साथ आकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और जीवंत परंपराओं का एक शानदार जश्न है।

नर्तकों के इस विशाल समूह ने पूरी लयबद्धता के साथ प्रस्तुति दी। इससे स्टेडियम पारंपरिक संगीत, रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों और लयबद्ध गतिविधियों के एक जीवंत नजारे में बदल गया। एक ही लय पर थिरकते हजारों प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक विविधता, सामूहिक भागीदारी और सामुदायिक एकजुटता का एक अद्भुत प्रदर्शन किया। तुलिराम रोंगहांग ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस उपलब्धि को कार्बी आंगलोंग के लिए बेहद गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक प्रस्तुति कार्बी आंगलोंग के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

एक साथ आए अलग-अलग जनजातियों और समुदायों के लोग
इस कार्यक्रम में अलग-अलग जनजातियों और समुदायों के लोग एक साथ आए। इसने इस पहाड़ी जिले की सांस्कृतिक समृद्धि और स्थानीय परंपराओं को संरक्षित करने के महत्व को उजागर किया। पारंपरिक कार्बी लोक नृत्य का सामूहिक प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। इसने इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा मंच प्रदान किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation