• Latest
  • Trending

विकास और सुधार का संतुलित रोडमैप

February 7, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
Monday, October 12, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकास और सुधार का संतुलित रोडमैप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 7, 2026
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

यह कर्तव्य-प्रेरित दर्शन विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप है जो आकांक्षाओं को ठोस प्रगति में परिवर्तित करने और 2047 तक अपार संभावनाओं को उजागर करने का लक्ष्य रखता है।

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गत 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। यह नवनिर्मित कर्तव्य भवन में पेश किया गया पहला बजट है। युवा शक्ति को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत’ की दृष्टि पर आधारित है और ‘दुविधा के बजाय कार्रवाई’, ‘नारेबाजी के बजाय सुधार’ तथा ‘लोकलुभावन के बजाय जनकल्याण’ जैसे मार्गदर्शक सिद्धांतों को प्रतिबिंबित कर रहा है। खास बात यह है कि यह बजट तीन कर्तव्यों द्वारा निर्देशित है जिनका उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना, लोगों की क्षमताओं का निर्माण करना और समावेशी विकास को सुनिश्चित करना है। बजट में विकास को बनाए रखने और दीर्घकालिक आर्थिक लचीलापन बनाने के लिए राजकोषीय अनुशासन, सार्वजनिक निवेश और प्रौद्योगिकी-आधारित सुधारों पर पूरा फोकस है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक विकास को प्राथमिकता दी है जिसमें व्यापक सुधारों, राजकोषीय विवेक और सतत सार्वजनिक निवेश पर जोर दिया गया है। भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण व्यापार, पूंजी प्रवाह और आपूर्ति श्रंखलाओं में उतार-चढ़ाव से चिह्नित बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच, बजट भारत की दीर्घकालिक आर्थिक मजबूती को सुदृढ़ करते हुए विकास की गति को बनाए रखने की सुनियोजित रणनीति को रेखांकित कर रहा है। तत्काल राजकोषीय प्रोत्साहन पर निर्भर रहने के बजाय सरकार राजकोषीय सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और संसाधनों को अवसंरचना, विनिर्माण, रोजगार सृजन और क्षमता वृद्धि की ओर निर्देशित कर रही है। यह रणनीतिक दृष्टिकोण व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखता है, नीतिगत विश्वसनीयता को मजबूत करता है और निजी क्षेत्र के निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां उत्पन्न करता है जो वर्तमान वैश्विक अस्थिरता को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कारक है। यह कर्तव्य-प्रेरित दर्शन विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप है जो आकांक्षाओं को ठोस प्रगति में परिवर्तित करने और 2047 तक अपार संभावनाओं को उजागर करने का लक्ष्य रखता है।
अगर यह कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि तेजी से बदलती वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच पेश किया गया यह उम्मीदों भरा बजट है। हालांकि अब भारत- अमेरिका के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति हो जाने की घोषणा के बाद अमेरिकी टैरिफ का दबाव तो कम हो गया है पर सरकार ने शुरुआती स्तर पर इस दबाव से बचने के लिए जीएसटी दरों में पहले ही कटौती कर दी थी ताकि घरेलू बाजार में तेजी बनी रहे। इससे तीसरी तिमाही के परिणाम भी उत्साहवर्धक रहे। देश की विकास दर को खुद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सात फीसद से ज्यादा माना है। मगर उसके बाद भी सरकार का सारा ध्यान मुक्त व्यापार समझौतों के माध्यम से निर्यात को बढ़ाने और विदेशी पूंजी निवेश की तरफ चला गया और इस बजट पर उसकी छाया भी साफ नजर आती है। विभिन्न देशों और यूरोपीय संघ के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों से सरकार ने सेवा क्षेत्र के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर भरोसा जताया और वित्तीय सीमा को तीन सौ करोड़ रुपए से बढ़ाकर दो हजार करोड़ रुपए कर दिया गया। आने वाले समय में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की विभिन्न सुविधाओं में भी सरलीकरण देखने को मिलेगा और लागत में कमी आएगी, कार्य कुशलता बढ़ेगी, देश की पहचान और तेजी से बढ़ेगी।
बजट की विशेषता यह भी है कि यह आर्थिक मोर्चे पर संतुलित व सतर्क, पूंजी निर्माण के मामले में उदार, और सुधारों के स्तर पर विवेकपूर्ण नजर आता है। बजट में पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है जो गत वर्षों की तुलना में करीब नौ प्रतिशत ज्यादा है। बजट का मुख्य जोर परिवहन, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा प्रणालियों और शहरी बुनियादी ढांचे पर बना हुआ है। लगातार पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) से लॉजिस्टिक्स लागत घटती है, उत्पादकता में सुधार होता है और निजी निवेश के लिए मांग का एक स्थिर और भरोसेमंद माहौल तैयार होता है। बजट में एक अहम संस्थागत पहल के रूप में इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आंशिक क्रेडिट गारंटी उपलब्ध कराना है ताकि शुरुआती चरण के उस जोखिम को कम किया जा सके जो प्रायः दीर्घकालिक निजी निवेश को रोकते हैं। बजट में क्षेत्रीय और भौगोलिक दोनों स्तरों पर सात रणनीतिक विनिर्माण क्षेत्रों में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा, रसायन, स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े घटक और अन्य महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रंखला के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। कुल मिला कर बजट की सफलता घोषणाओं पर कम और क्रियान्वयन पर ज्यादा निर्भर करेगी। खासकर एमएसएमई भुगतान सुधारों, इन्फ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी व सिटी-रीजन नियोजन जैसे क्षेत्रों में। इसे योजना के अनुसार लागू किया गया तो आने वाले वर्षों में स्थायी, कम लागत वाली वृद्धि के लिए नींव को मजबूत करेगा; इसमें कोई दो राय नहीं।

YOU MAY ALSO LIKE

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation