• Latest
  • Trending
Indians in America showed solidarity with Israel

अमेरिका में भारतवंशियों ने इस्राइल के साथ एकजुटता दिखाई

October 20, 2023
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमेरिका में भारतवंशियों ने इस्राइल के साथ एकजुटता दिखाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 20, 2023
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
Indians in America showed solidarity with Israel
ललित दुबे

वाशिंगटन। अमेरिका में एक प्रमुख भारतवंशी समूह ने इस्राइल के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि देश में बेगुनाह नागरिकों पर हमास के आतंकवादियों द्वारा किया गया हमला मानवता के विरुद्ध अपराध है।

‘फाॅउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ (एफआईआईडीएस) के निदेशक खांडेराव कांड ने कहा, ”हम इस्राइल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और बिना किसी उकसावे के किए गए इन बर्बर हमलों की निंदा करते हैं।”

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

उन्होंने कहा, ”हमास और जिहादी आतंकियों का लक्ष्य इस्राइल को नष्ट करना है और बेगुनाह लोगों पर ये हमले मानवता के विरुद्ध क्रूर अपराध हैं।” एफआईआईडीएस ने हमास के हमलों की तुलना 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका पर हुए हमले से की। कांड ने कहा, ”यह बेगुनाह नागरिकों पर बिना किसी उकसावे के किया गया बर्बर हमला है। विश्व को चाहिए कि वह इस्लामी जिहादी चरमपंथियों को इस्राइल व शांति को नष्ट करने के उनके लक्ष्य में सफल न होने दे।

हमें इस्राइल के साथ खड़ा होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अन्य इस्लामिक देश जिहादी आतंकवादियों की मदद न कर सकें।” देशभर के भारतीय अमेरिकी इस संकट की घड़ी में इस्राइल का समर्थन करने और उसके लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आगे आ रहे हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक भारतीय छात्र ने हमास की निंदा करने वाले कई राष्ट्रप्रमुखों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में शामिल नहीं होने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधा।

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की मृणालिनी दर्सवाल ने कहा कि चरमपंथियों द्वारा फैलाया जा रहा आतंकवाद भारत को बार-बार निशाना बनाता है, जो सभी स्तर पर इस्राइल के साथ अधिक मजबूती के साथ खड़ा है। हार्वर्ड की छात्रा ने कहा कि इस्राइल के पास अपनी संप्रभुता, शांति और सीमाओं की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। अब समय आ गया है कि हम आतंकवाद को आतंकवाद कहें और हमास के इन वीभत्स और क्रूर कृत्यों की कठोरतम शब्दों में निंदा करें।”

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation