कोलकाता। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड की एक ग्रुप कंपनी, आईडीएल एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल के पास 9,000 मीट्रिक टन की क्षमता वाली एक बल्क एक्सप्लोसिव्स साइलो यूनिट शुरू की है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 8.4 एकड़ में फैली ‘बोलकुंडा साइलो यूनिट’ का उद्घाटन 22 अक्टूबर को किया गया।
यह यूनिट ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और इस क्षेत्र के अन्य ग्राहकों के माइनिंग ऑपरेशंस के लिए साइट पर तैयार किए गए बल्क एक्सप्लोसिव्स (विस्फोटक) की सप्लाई करेगी। कंपनी ने कहा कि इस नई यूनिट से देश भर में आईडीएल एक्सप्लोसिव्स के बल्क एक्सप्लोसिव्स प्लांट और साइलो का नेटवर्क बढ़ेगा।














