• Latest
  • Trending
भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है ऑस्ट्रेलिया

भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है ऑस्ट्रेलिया

October 31, 2026
धूम्रपान नुकसान

हर कश के साथ घटती जिंदगी

October 31, 2026
सेना को एक ही खेप में मिले 450 'नागास्त्र-1आर' ड्रोन

सेना को एक ही खेप में मिले 450 ‘नागास्त्र-1आर’ ड्रोन

October 31, 2026
₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को DAC की मंज़ूरी

रक्षा मंत्रालय ने की 4,106 करोड़ की डिफेंस डील

October 31, 2026
एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा लक्ष्य में झारखंड की अहम भूमिका

यूरेनियम उत्पादन में झारखंड की 24 फीसदी हिस्सेदारी

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

एसआईआर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब दिवाली के बाद

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

ठगी होने पर बैंक को लौटाना पड़ेगा पैसा!

October 31, 2026
cybersecurity

इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 31, 2026
राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

October 31, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा से कम नहीं: पीएम मोदी

October 31, 2026
माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है ऑस्ट्रेलिया

सोने की खोज पर 13 हजार करोड़ खर्च

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in the blitz
0
भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है ऑस्ट्रेलिया

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया में सोने की नई खदानें तलाशने के लिए एक साल में रिकॉर्ड 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यहां दुनिया का सबसे बड़ा सोना भंडार है।

ऐसे में आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए सोने का नया सप्लायर बन सकता है। फिलहाल भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करता है, जबकि कुल आयात में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी सिर्फ 2.27% है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में अकेले 10,625 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। यहां सोने की तलाश के लिए ड्रिलिंग मशीनों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। सोने की नई खदानें खोजने की इस होड़ को ‘गोल्ड रश’ कहा जा रहा है।
अनुमान है कि यहां करीब 13 हजार टन सोना मौजूद है। यह दुनिया में मौजूद सोने के कुल संसाधनों का करीब 20% है।

YOU MAY ALSO LIKE

हर कश के साथ घटती जिंदगी

माता-पिता को खोया बहन ने दिया साथ

सोने की खोज में तेजी
भारत के लिए भी अहम है। दुनिया में सोने के आभूषणों की कुल मांग में भारत की हिस्सेदारी करीब 30% बताई जाती है।

भारत में सोने का उत्पादन बहुत कम होता है। इसलिए अपनी जरूरत पूरी करने के लिए उसे दूसरे देशों से सोना खरीदना पड़ता है। 2026 की पहली तिमाही में भारत ने करीब 1.61 लाख करोड़ रुपए का सोना आयात किया। सोने की खोज पर पैसा क्यों लगा रही हैं कंपनियां?

1.जंग व अनिश्चितता से बढ़ी सोने की मांग
दुनिया में जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसे समय में सोने की खदानों में निवेश करना कंपनियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यही वजह है कि वे सोने के नए भंडार खोजने पर ज्यादा पैसा खर्च कर रही हैं। जून 2026 की तिमाही में ऑस्ट्रेलिया में सोने की खोज पर खर्च 23.6% बढ़ गया।

2.सोने की खोज पर सबसे ज्यादा खर्च
ऑस्ट्रेलिया में जून 2026 की तिमाही के दौरान अलग-अलग धातुओं की खोज पर सबसे ज्यादा पैसा सोने के लिए खर्च किया गया।

सोना: 3,883 करोड़ रुपए
लौह अयस्क: 1,606 करोड़ रुपए
तांबा, निकल, जस्ता और सीसा: 1,217 करोड़ रुपए
कोयला: 401 करोड़ रुपए
इन आंकड़ों से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया में कंपनियों का ध्यान सोने के नए भंडार खोजने पर ज्यादा है।

3.दुनिया में सोने के उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी हिस्सेदारी
2025 में ऑस्ट्रेलिया ने 314 टन सोने का उत्पादन किया। दुनिया में इस दौरान कुल 3,300 टन सोना निकाला गया था। यानी दुनिया के कुल उत्पादन में ऑस्ट्रेलिया की हिस्सेदारी करीब 9.5% रही। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में सोने का उत्पादन एक साल में 10% से ज्यादा बढ़ा।

4.भारत को ऑस्ट्रेलिया से क्या फायदा हो सकता है?
भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना दूसरे देशों से खरीदता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया से आयात बढ़ने पर भारत के पास सोना खरीदने के लिए एक और विकल्प होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation