• Latest
  • Trending
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती रद्द

ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में गड़बड़ी का शक, पूरी भर्ती प्रक्रिया रद

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

137वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा- छोटा सा शौक बड़ी संभावनाओं के द्वार खोल सकता है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 7, 2026
in मन की बात
0
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में सबसे पहले भारतीय इतिहास को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने युवाओं को इतिहास के ज्ञान को आसानी से प्राप्त करने के लिए WWW.BHARATRAJYA.COM वेबसाइट पर जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था।

8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं

YOU MAY ALSO LIKE

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

इस वेबसाइट को मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृष्णा शेषाद्रि की यह कोशिश न सिर्फ इतिहास के छात्रों के लिए फायदेमंद होगी, बल्कि इससे हमें इतिहास को दिलचस्प तरीके से सीखने में भी मदद मिलेगी।

ड्रग फ्री इंडिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’, अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य बिलकुल साफ है- नशामुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया। बहुत से लोग, खासकर युवा, इसका बड़ा हिस्सा बन गए हैं। यह भारत के युवाओं की सेहत, खुशी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा सामूहिक संकल्प है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे हजारों युवा नशे के चंगुल में फंस रहे हैं जिसके चलते उनके परिवार को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हमें युवाओं को संभालना होगा।

लाखों माताओं-बहनों को ‘पीएम स्वनिधि योजना’ से नई ताकत मिल रही है

‘महिला सशक्तिकरण’ के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए। ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।

मिशन शक्तिसैट की चर्चा

पीएम मोदी ने कहा कि मिशन शक्तिसैट के माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। 23 अगस्त, नेशनल स्पेस डे पर इस मिशन की एक सुंदर तस्वीर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली।

छोटा सा शौक बड़ी संभावना का रास्ता खोल देता है

पीएम मोदी ने कहा कि कभी-कभी हमारा एक छोटा सा शौक, जीवन में एक बड़ी संभावना का रास्ता खोल देता है। नगालैंड की वेसालु पुरो जी की यात्रा भी कुछ ऐसी ही है। वेसालु जी किसान परिवार में पली-बढ़ीं। बचपन से उन्होंने अपने माता-पिता को खेती करते देखा था और उन्हें खुद फूलों से बहुत लगाव था।

साल 2021 में उन्होंने इसी शौक के साथ छोटे स्तर पर फूल उगाने की शुरुआत की। धीरे-धीरे उनको इसमें संभावना दिखाई देने लगी और उन्होंने इस शौक को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

स्वच्छता अभियान चरित्र को बदल देता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब स्वच्छता हर नागरिक की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता बन जाती है, तो इसका असर केवल आस-पास की सफाई तक ही सीमित नहीं रहता, यह पूरी जगह की पहचान और चरित्र को बदल देता है।

पीएम ने कहा कि ‘मन की बात’ नए प्रयास सामने लाने का मंच

पीएम ने कहा कि इस बार 8 करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं और ‘सूर्यपथ तिरंगा’ के जरिए फिजी से लेकर दुनिया भर में तिरंगा शान से फहराया गया। फिजी के सुवा में सूर्य की पहली किरणों के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद, तिरंगा एशिया, अफ्रीका, यूरोप और फिर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय मिशनों और चौकियों पर लहराता रहा।

एवाकाडो की मांग तेजी से बढ़ रही

उन्होंने आगे कहा कि कहा कि देश में एवाकाडो की मांग तेजी से बढ़ रही है और किसान इसकी खेती से शानदार कमाई कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के कडपा में किसान वरदराज ने 4 टन एवोकाडो का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में सप्लाई किया।

गंगा घाट की सफाई

पीएम मोदी ने यूपी के रामपुर स्थित पटवाई गांव के आकाश और रोहन का उदाहरण दिया, जिन्होंने ‘क्लीन-अप पटवाई’ टीम बनाकर युवाओं के साथ मिलकर चार गंगा घाटों की सफाई की, कई तालाब संवारे और एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटाया।

अभिनेता उत्तम कुमार को याद किया

पीएम मोदी ने कहा कि 3 सितंबर को महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म-शताब्दी दिन है। उन्होंने याद किया कि सत्यजीत रे ने फिल्म ‘नायक’ की स्कि्रप्त उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर ही लिखी थी। पीएम ने कहा कि शुरुआती असफलताओं के बावजूद उत्तम कुमार ने कभी हार नहीं मानी।

वंदे मातरम

पीएम मोदी ने कहा कि अगस्त का महीना देशभक्ति के रंगों से भरा रहता है। ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने से यह साल और खास हो गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation