मुंबई। आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले सोनू सूद बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए नेपाल पहुंच चुके हैं। उनकी टीम वहां राहत बचाव के कामों में जुट गई है। सोनू ने कहा, ‘हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं और भारत से काफी सामान लाए हैं। हम उन लोगों के साथ खड़े होना चाहते हैं जिन्हें मदद की सख्त जरूरत है और कोशिश है कि उनकी जिंदगी पटरी पर आ सके।’
सोनू आगे कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि अपनी तरफ से मदद करना हर किसी का फर्ज है। हम वहां के लोगों से पूछ रहे हैं कि उन्हें और क्या चाहिए, ताकि हम भारत से मंगवा सकें।’ उन्होंने आने वाले महीनों में भी लगातार मदद करने की बात कही है।













