मुंबई। मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी 78वें एमी अवॉर्ड्स में शामिल होगी। वह इस पुरस्कार समारोह में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। हुमा 10 सितंबर से एमी से जुड़े कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह गोल्ड हाउस के तीसरे सालाना ‘वन हाउस टोस्ट टू द एमीज’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यह टीवी की दुनिया में कलाकारों को सेलिब्रेट करने वाला प्रमुख आयोजन है। वह मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन फंड के 20वें सालाना ‘ईवनिंग विफोर’ प्री-एमी कार्यक्रम में भी दिखाई देगी।














