• Latest
  • Trending
Torai Farming

गमले में उगाएं तोरई, आसान है तरीका

August 24, 2026
भारत-अमेरिका

युद्धों के बीच मोदी की मजबूत संवाद नीति का दिखा प्रभाव कश्मीर पर बदली अमेरिकी भाषा भारत की बढ़ती साख का संदेश

August 24, 2026
trump

ट्रंप के बयान से पस्त हुआ विपक्ष का ‘ईवीएम विलाप’ और ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव

August 24, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

August 24, 2026
पूर्वोत्तर भारत में हरित विकास और स्वास्थ्य क्रांति, स्वच्छ ऊर्जा से बेहतर हो रहा गांवों का जीवन

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

August 24, 2026
ब्रिटिश शासन और भारत विभाजन के इतिहास की कानूनी पड़ताल, राकेश द्विवेदी की पुस्तक का विश्लेषण

साम्राज्य की जिरह

August 24, 2026
छात्रों

विदेश में पढ़ाई चुनने वाले भारतीय छात्रों पर एनईपी का असर

August 24, 2026
वैल्यू चेन क्या है? प्रोसेसिंग से मार्केटिंग तक कैसे बढ़ती है उत्पाद की कीमत

‘वैल्यू चेन’ से बदल रही यूपी के कारीगरों की तकदीर

August 24, 2026
metro

गाजियाबाद- जेवर कॉरिडोर में होंगे 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन

August 24, 2026
DDA कर्मयोगी आवास योजना: सरकारी कर्मचारियों को 25% छूट पर मिलेंगे 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट

दिल्ली में नौकरीपेशा वर्ग के लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका

August 24, 2026
शिक्षक

दिल्ली में वोकेशनल व स्पेशल गेस्ट टीचर्स की सैलरी में 15 हजार की बढ़ोतरी

August 24, 2026
सुप्रीम कोर्ट

गुरुग्राम की 436 बीघा जमीन पर ग्राम पंचायत का हक बहाल

August 24, 2026
गुजरात के डीसा में बनेगा एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जू, 2,700 जानवर होंगे आकर्षण

एशिया का पहला रेगिस्तान थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा गुजरात में

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गमले में उगाएं तोरई, आसान है तरीका

बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in कृषि
0
Torai Farming

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सीजन कोई भी हो, हरी सब्जियों का मौसम कभी नहीं जाता। गर्मियों में तो वैसे भी हरी सब्जियों के ज्यादा से ज्यादा सेवन की सलाह दी जाती है। हरी सब्जियों में शुमार तोरई (तुरई) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। खून साफ करती और पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर करती है। तोरई को घर की छत या किचन गार्डन में लगाना बहुत आसान है। 45 से 60 दिनों में पौधे फल देने लगते हैं। यानी तोरई तोड़ने लायक हो जाती है।

कैसे उगाएं: तोरई की सब्जी हर घर में की जरूरत है। हर सीजन में बनती है। बाजार में मिलने वाली तोरई की क्वालिटी को लेकर भी चिंता रहती है। ऐसे में घर की छत पर गमले में भी ऑर्गेनिक तरीके से इसे उगाया जा सकता है। बिना केमिकल वाली तोरई को खाने का मजा भी अलग ही है। घर की उगाई तोरई हेल्दी भी होती है। गमले में या ग्रो बैग में तोरई उगाने के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए, ज्यादा पैदावार लेने के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

यूरिया की एक सही खुराक बदल देगी धान की तस्वीर

किसानों का जुगाड़, सुरंग से होती है 10 एकड़ खेत की ऑटोमेटिक सिंचाई

तीन बार तोड़ाई
वैसे तो तरई (तुरई) की खेती मुख्य रूप से साल में तीन बार की जाती है। फरवरी से मार्च (गर्मी के मौसम के लिए), जून से जुलाई (बरसात या खरीफ के मौसम के लिए), और अक्टूबर से नवंबर (रबी के मौसम के लिए)। तोरई की बेल आप खुद से भी तैयार कर सकते हैं। शर्त यह है कि अच्छी क्वालिटी का बीज खरीद लें। बीज लगाने से पहले मिट्टी तैयार करनी होती है। मिट्टी जितनी अच्छे से हम तैयार करेंगे, जर्मिनेशन उतना ही अच्छा होगा। बीज को पहले डिस्पोजल गिलास में बो सकते हैं। जर्मिनेशन के बाद बेल को बड़े गमले में ट्रांसफर किया जा सकता है।

बेल वाले पौधों को लगाने के लिए बड़े गमले या ग्रो बैग की जरूरत होती है। ग्रो बैग 18×18 का या फिर 21×21 का होना चाहिए। अगर आप नई मिट्टी तैयार कर रहे हैं तो गोबर की खाद या वर्मिपोस्ट, मिट्टी और कोकोपीट तीनों को बराबर-बराबर मिला लें। थोड़ी सी नीम की खली और थोड़ा सा जिप्सम मिला लें। किसी तरह का फंगस न लगे, इसलिए मिट्टी में थोड़ा सा ट्राइकोडर्मा मिला लें। सभी को अच्छे से मिक्स कर लें।

बीज लगाने से पहले उन्हें 10-12 घंटे के लिए पानी में भिगो लें। अगर आप बारिश के सीजन में लगा रहे हैं तो सूखे बीज भी लगा सकते हैं। एक इंच का गड्ढा बनाएं और उसमें बीज रख दें। थोड़ा सा दबाएं और ऊपर से मिट्टी ढंक दे। बड़े ग्रो बैग में 3-4 बीज ही लगाए जा सकते हैं। बीज लगाने के बाद अगर धूप खिली हो तो पानी डाल दें। अगर बारिश होने की संभावना हो तो पानी ना डालें। अगर बीज लगाने के बाद दो-तीन दिन बारिश हो रही हो तो गमले/ग्रो बैग को प्लास्टिक शीट से ढंक दें ताकि बीज गल नल जाए।

लगभग 10 दिन में जर्मिनेशन होने लगता है

जर्मिनेशन के बाद बेल तेजी से बढ़ती है। एक माह में ही बेल को सपोर्ट चाहिए होता है। बेल वाले पौधों की अच्छी पैदावार के लिए क्रीपर नेट जरूरी होता है। क्रीपर नेट ना हो तो बेल को सपोर्ट देने के लिए बांस की लकड़ी का इस्तेमाल करें। या फिर रस्सी के सहारे बेल को बांध दें और दीवार पर चढ़ा दें। नेट भी लगा सकते हैं। सबसे ज्यादा ध्यान इस बात का भी रखें कि ग्रो बैग/गमला ऐसी जगह रखें जहां धूप आए।

गोबर की खाद का कम इस्तेमाल करें

बरसात के समय में तोरई लगाते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि गोबर की खाद का कम इस्तेमाल करें। वर्मिपोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी धूप निकले और गमले की मिट्टी सूख जाए तो गोबर की खाद डाल सकते हैं। 10-15 दिन में खाद जरूर डालें। इससे पौधे की ग्रोथ बढ़ जाएगी। समय-समय पर हल्की निराई करते रहें। इससे फ्रूटिंग भी ज्यादा होगी। करीब 50-55 दिन बाद बेल में तोरई लगने लगती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation