• Latest
  • Trending
LPG Production Target: सरकार ने 21 कंपनियों के लिए तय किया 63,810 टन प्रतिदिन का लक्ष्य

भारत में एलपीजी की किल्लत खत्म करने की तैयारी

August 24, 2026
वैल्यू चेन क्या है? प्रोसेसिंग से मार्केटिंग तक कैसे बढ़ती है उत्पाद की कीमत

‘वैल्यू चेन’ से बदल रही यूपी के कारीगरों की तकदीर

August 24, 2026
metro

गाजियाबाद- जेवर कॉरिडोर में होंगे 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन

August 24, 2026
DDA कर्मयोगी आवास योजना: सरकारी कर्मचारियों को 25% छूट पर मिलेंगे 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट

दिल्ली में नौकरीपेशा वर्ग के लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका

August 24, 2026
शिक्षक

दिल्ली में वोकेशनल व स्पेशल गेस्ट टीचर्स की सैलरी में 15 हजार की बढ़ोतरी

August 24, 2026
सुप्रीम कोर्ट

गुरुग्राम की 436 बीघा जमीन पर ग्राम पंचायत का हक बहाल

August 24, 2026
गुजरात के डीसा में बनेगा एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जू, 2,700 जानवर होंगे आकर्षण

एशिया का पहला रेगिस्तान थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा गुजरात में

August 24, 2026
जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

August 24, 2026
भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

August 24, 2026
उज्जैन की वैश्य टेकरी में 2200 साल पुराने बौद्ध स्तूप की फिर होगी खुदाई, सांची से भी बड़ा होने का दावा

90 साल बाद एएसआई फिर शुरू करेगा बौद्ध स्तूप की खोदाई

August 24, 2026
महाराष्ट्र में कैब चलाने के लिए अब मराठी भाषा जरूरी

महाराष्ट्र में कैब चलाने के लिए अब मराठी भाषा जरूरी

August 24, 2026
Calcutta High Court

ओबीसी का ए और बी में बंटवारा ही गलत, हाई कोर्ट ने रद कर दिए सारे ओबीसी सर्टिफिकेट

August 24, 2026
नागांव उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, AIUDF ने रेजाउल करीम सरकार को बनाया उम्मीदवार

असम में कांग्रेस के मंसूबों पर बदरुद्दीन ने फेरा पानी

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत में एलपीजी की किल्लत खत्म करने की तैयारी

सरकार ने 21 कंपनियों के लिए तय किए टारगेट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in अर्थ
0
LPG Production Target: सरकार ने 21 कंपनियों के लिए तय किया 63,810 टन प्रतिदिन का लक्ष्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के कारण एलपीजी सप्लाई पर पड़े असर से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने पहली बार देश की सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरीज व अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए एलपीजी उत्पादन के अधिकतम टारगेट तय कर दिए हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने विगत सप्ताह जारी आदेश में 21 कंपनियों के लिए कुल 63,810 टन प्रतिदिन एलपीजी उत्पादन की क्षमता और टारगेट निर्धारित किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

13,041 करोड़ के चार रेलवे और एक हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी

कमर्शियल वाहनों की नेशनल परमिट अवधि 5 साल बढ़ाने का प्रस्ताव

यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश में हुए कुल घरेलू एलपीजी उत्पादन (35,900 टन प्रतिदिन) से दोगुने से भी अधिक है और देश की कुल रोजाना खपत का लगभग 70% कवर करता है। जब भी बाजार में गैस की कमी या सप्लाई बाधित होगी, यह नया नियम तुरंत लागू हो जाएगा।

रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी को सबसे बड़ा 18,000 टन का टारगेट

सरकार के आदेश के अनुसार, सबसे बड़ा हिस्सा प्राइवेट सेक्टर की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को दिया गया है। रिलायंस की गुजरात स्थित जामनगर की डोमेस्टिक-टैरिफ एरिया रिफाइनरी को रोजाना 18,000 टन एलपीजी तैयार करने का लक्ष्य मिला है।

प्राइवेट सेक्टर की ही रूस के रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी की वाडीनार रिफाइनरी को रोजाना 4,480 टन एलपीजी उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है।

देश में 64% एलपीजी इम्पोर्ट पर निर्भरता

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत में कुल 33.2मिलियन टन एलपीजी की खपत हुई थी (लगभग 91,000 टन प्रतिदिन)। इसमें से केवल 13.1 मिलियन टन (35,900 टन प्रतिदिन) का उत्पादन ही देश में हुआ था, जबकि 21.3 मिलियन टन (58,400 टन प्रतिदिन) एलपीजी विदेश से मंगवानी पड़ी थी।

इम्पोर्ट पर 64% से ज्यादा निर्भरता के कारण जब ईरान युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का रास्ता बाधित हुआ, तो भारत में सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई थी। भारत अपनी जरूरत का 90% इम्पोर्ट इसी समुद्री रास्ते से सऊदी अरब जैसे देशों से करता है।

मार्च में संकट के दौरान उठानी पड़ी थीं इमरजेंसी पाबंदियां

मिडिल ईस्ट संकट के दौरान मार्च में सरकार को पेट्रोकेमिकल उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली गैस को एलपीजी बनाने में डायवर्ट करना पड़ा था। उस समय डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाकर 55,000 टन प्रतिदिन तक किया गया था। संकट के समय कमर्शियल और इंडस्टि्रयल यूजर्स को बिक्री रोकनी पड़ी थी, घरों में एलपीजी रीफिल बुकिंग का समय बढ़ा दिया गया था और लोगों को पीएनजी पर शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया गया था। जून के मध्य में स्थिति सामान्य होने पर ये पाबंदियां हटाई गई थीं।

कंपनियों को इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी अपग्रेड करें

मंत्रालय ने अपने आदेश में साफ किया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरीज व अपस्ट्रीम कंपनियों को एलपीजी स्टोरेज, निकासी और ट्रांसपोर्टेशन (रेल/सड़क टैंकर) के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित और मेंटेन करना होगा।

6 महीने में रिव्यू होगा प्रोडक्शन शेड्यूल

सरकार ने जरूरत पड़ने पर रिफाइनरीज को उत्पादन बढ़ाने और इनपुट स्ट्रीम के अन्य इस्तेमाल पर रोक लगाने के अधिकार अपने पास सुरक्षित रखे हैं। नया फ्रेमवर्क हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को अपडेट किया जाएगा। इसमें नई रिफाइनरीज, नए अपस्ट्रीम गैस फील्ड्स और तकनीक व इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधारों के हिसाब से नए लक्ष्य जोड़े जाएंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation