• Latest
  • Trending
माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

सरकार ने कहा, सुरक्षित और परीक्षित ईंधन है ई20

August 10, 2026
अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ येलो पफबॉल मशरूम

अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ येलो पफबॉल मशरूम

August 10, 2026
बिहार सरकार ने मांगा मदरसा शिक्षकों का ब्योरा

बिहार सरकार ने मांगा मदरसा शिक्षकों का ब्योरा

August 10, 2026
सम्राट सरकार

निवेश-रोजगार पर जोर देगी सम्राट सरकार

August 10, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

August 10, 2026
हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

August 10, 2026
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

August 10, 2026
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय की शराब नीति विपक्ष के निशाने पर

August 10, 2026
kerla-high-court

कुंभ वायरल गर्ल को सुरक्षा दे पुलिस: हाईकोर्ट

August 10, 2026
kerla-high-court

600 करोड़ घोटाले के आरोपी आईएएस को मलाईदार पोस्ट पर रखा, हाई कोर्ट नाराज

August 10, 2026
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 100 गीगावॉट के पार पहुंचा सौर व पवन बिजली उत्पादन

भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 100 गीगावॉट के पार पहुंचा सौर व पवन बिजली उत्पादन

August 10, 2026
भारत के पावर सेक्टर का नया दौर

भारत के पावर सेक्टर का नया दौर

August 10, 2026
युद्ध से मुनाफे की बारिश

युद्ध से मुनाफे की बारिश

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरकार ने कहा, सुरक्षित और परीक्षित ईंधन है ई20

पर्यावरण रक्षक : कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में भी आई उल्लेखनीय कमी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in the blitz
0
माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम के कारण लगभग 952 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी दर्ज की गई है। सरकार ने दावा किया कि ई20 सुरक्षित और परीक्षित ईंन्धन है। इससे सरकार को अरबों डॉलर की बचत हुई और धरतीपुत्रों को करोड़ों रुपये की आय प्राप्त हुई।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने लोकसभा में सांसद एम. के. राघवन के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। प्रश्न में ई20 ईंन्धन के उपभोक्ताओं, वाहन निर्माताओं और परिवहन क्षेत्र पर प्रभाव तथा इथेनॉल मिश्रण से उपभोक्ताओं को मिलने वाले आर्थिक लाभ के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

YOU MAY ALSO LIKE

कुंभ वायरल गर्ल को सुरक्षा दे पुलिस: हाईकोर्ट

600 करोड़ घोटाले के आरोपी आईएएस को मलाईदार पोस्ट पर रखा, हाई कोर्ट नाराज

सरकार के अनुसार, 2013-14 में औसत एथेनॉल मिश्रण केवल 1.53 प्रतिशत था, जो नवंबर 2025 से जून 2026 के दौरान बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत तक पहुंच गया।

सरकार ने बताया कि एक प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2.84 करोड़ वाहनों की सर्विसिंग की, जिनमें लगभग 1.5 करोड़ पुराने (लीगेसी) वाहन भी शामिल थे, लेकिन किसी में भी ई20 से जुड़ी इंजन क्षति नहीं पाई गई। एक प्रमुख दोपहिया निर्माता कंपनी ने भी इसी प्रकार के निष्कर्ष सामने रखे। सरकार ने स्वीकार किया कि ई10 के लिए डिजाइन किए गए कुछ वाहनों में ई20 के उपयोग से माइलेज 2 से 6 प्रतिशत तक कम हो सकती है, लेकिन यह प्रभाव ड्राइविंग की परिस्थितियों, वाहन चलाने की आदत और रखरखाव पर भी निर्भर करता है।

पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखने में मिली मदद

सरकार ने कहा कि पेट्रोल की खुदरा कीमतें बाजार आधारित प्रणाली के अनुसार तय होती हैं। फरवरी-मार्च 2026 के दौरान तेल विपणन कंपनियों को लगभग ₹21,300 करोड़ की अंडर-रिकवरी (हानि) उठानी पड़ी, क्योंकि खुदरा कीमतें बाजार स्तर से नीचे रखी गई थीं। सरकार ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान फरवरी 2026 के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 70-80 प्रतिशत तक बढ़ गईं, जबकि भारत में ईंन्धन की कीमतें केवल 7-8 प्रतिशत बढ़ीं। दिल्ली में उपभोक्ताओं को पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध हुआ, जबकि बाजार आधारित संभावित कीमत करीब ₹125 प्रति लीटर हो सकती थी। सरकार के अनुसार, लगभग ₹70 प्रति लीटर की दर से एथेनॉल मिश्रित तेज की खरीद ने भी कीमतों को नियंत्रित रखने में योगदान दिया।

देशभर में मिलने वाला सामान्य पेट्रोल ई20 है

सरकार ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पुष्टि की है कि देशभर के पेट्रोल पंपों पर मिलने वाला सामान्य पेट्रोल ई20 है। चूंकि ई10 पेट्रोल खुदरा स्तर पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए पंपों पर अलग से एथेनॉल प्रतिशत प्रदर्शित करना आवश्यक नहीं माना गया। हालांकि, फ्लेक्स फ्यूल वाहनों के लिए उपलब्ध ई85 ईंन्धन वाले डिस्पेंसिंग यूनिट पर स्पष्ट लेबल लगाया जाता है। सरकार ने कहा कि ई85 ईंन्धन की कीमत सामान्य मिश्रित पेट्रोल की तुलना में लगभग ₹20 प्रति लीटर कम रखी गई है, ताकि घरेलू स्तर पर उत्पादित एथेनॉल का आर्थिक लाभ फ्लेक्स फ्यूल वाहन उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation