ब्लिट्ज ब्यूरो
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई अहम नीतिगत फैसले लिए गए। अब सरकार का अगला चरण इन नीतियों को जमीन पर उतारने का होगा। फोकस बिहार में निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर रहेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने कार्ययोजना तैयार की है, ताकि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जा सके।
औद्योगिक, निवेश और व्यापार-अनुकूल नीतियां आने वाले समय में बड़े निवेश और रोजगार सृजन का आधार बनेंगी। बिहार को पूर्वी भारत के उभरते औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह अहम कदम है। उद्योगों को सहायता के लिए सिंगल विंडो सिस्टम मजबूत किया जाएगा। लाइसेंस, एनओसी और अन्य मंजूरियां समयबद्ध तरीके से देने के साथ भूमि आवंटन और परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन पर जोर रहेगा।














