• Latest
  • Trending
kerla-high-court

600 करोड़ घोटाले के आरोपी आईएएस को मलाईदार पोस्ट पर रखा, हाई कोर्ट नाराज

August 10, 2026
E20 पेट्रोल

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

August 10, 2026
मेटा और पीएम मोदी की पोस्ट

पीएम मोदी का पोस्ट हटाने पर मेटा को पड़ी सख्त मार… जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी

August 10, 2026
farmer

जैविक खेती को मिली नई पहचान

August 10, 2026
नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

नॉर्थ-ईस्ट बना विकसित भारत का नया ग्रोथ इंजन

August 10, 2026
पेपर लीक ः विपक्ष का 'चुनिंदा आक्रोश'

पेपर लीक ः विपक्ष का ‘चुनिंदा आक्रोश’

August 10, 2026
‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

‘विद्यालय ने मुझे अक्षर दिए और गरीबी ने ज्ञान का प्रकाश’

August 10, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

August 10, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ा फैसला अब 2031 तक मिलते रहेंगे सालाना ₹6000

जनधन योजना में यूपी नंबर-1 तो राजस्थान चौथे स्थान पर

August 10, 2026
जेन जी

जेन जी पर यूपी में फटाफट काम शुरू

August 10, 2026
पीएम ने पूछा- कैसे चलती है यह ट्रेन, जवाब देते वक्त छलक पड़े चालक के खुशी के आंसू

इंदौर, सूरत और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

August 10, 2026
यूपी टेक्सटाइल निवेश

उत्तर प्रदेश बना टेक्सटाइल निवेश का नया केंद्र

August 10, 2026
पर्यटन को ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान तैयार

पर्यटन को ग्लोबल पहचान दिलाने का प्लान तैयार

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

600 करोड़ घोटाले के आरोपी आईएएस को मलाईदार पोस्ट पर रखा, हाई कोर्ट नाराज

अदालत ने कांग्रेस सरकार से मांगा जवाब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in the blitz
0
kerla-high-court

ब्लिट्ज ब्यूरो

कोच्चि । केरल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। सरकार ने काजू विकास निगम के कथित 600 करोड़ रुपए के घोटाले में मुकदमे का सामना कर रहे एक सीनियर नौकरशाह को अहम सरकारी पदों पर बनाए रखा था। कोर्ट ने सवाल उठाया कि भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में आरोपी अधिकारी को महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की जिम्मेदारी कैसे सौंपी जा सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता केएम शाहजहां की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस ए. बदहर की बेंच ने सरकार को चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

बेंच ने सीबीआई केस के मुख्य आरोपी डॉ. केए रतीश के केरल खादी बोर्ड के सेक्रेटरी, केरल स्टेट रुड्रोनिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और केरल खादी वर्कर्स वेलफेयर फंड बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर बने रहने पर गंभीर चिंता जताई।

YOU MAY ALSO LIKE

ई20: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति

पीएम मोदी का पोस्ट हटाने पर मेटा को पड़ी सख्त मार… जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी

अदालत ने मौखिक रूप से टिप्पणी की, ‘क्या सरकार ने भ्रष्टाचार के इतने बड़े आरोपी को तीन महत्वपूर्ण संस्थानों का प्रमुख नियुक्त किया है?’ साथ ही यह भी कहा कि इन पदों पर भ्रष्टाचार की काफी गुंजाइश है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि रतीश पर लगे आरोप गंभीर हैं और इस बात पर स्पष्टीकरण मांगा कि आपराधिक मुकदमा लंबित होने के बावजूद ऐसी नियुक्तियां कैसे उचित थीं।

विजिलेंस जांच के दौरान भी 11 साल तक रहे एमडी

याचिका में बताया गया है कि सीबीआई केस में सरकार से मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद भी रतीश अपने पदों पर बने हुए हैं। यह मामला केरल राज्य काजू विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान काजू के आयात में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कंपनीज एक्ट के नियमों के उलट जरूरी विजिलेंस मंजूरी न होने के बावजूद 11 साल से ज्यादा समय तक पब्लिक सेक्टर कंपनियों में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

काजू आयात घोटले का क्या मामला

हाई कोर्ट की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब भ्रष्टाचार के आरोपों और बार-बार अदालती दखल के बावजूद अलग-अलग सरकारों द्वारा रतीश को सार्वजनिक क्षेत्र के अहम पदों पर बनाए रखने को लेकर फिर से सवाल उठ रहे हैं। सीबीआई का यह मामला कथित तौर पर 600 करोड़ रुपए के काजू आयात घोटाले से जुड़ा है, जिसमें रतीश मुख्य आरोपी हैं। सरकारी कंपनियों में अपने कार्यकाल के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के अन्य आरोप भी लगे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation