• Latest
  • Trending
Business personalities honored with Navratna Award

बिजनेस की हस्तियों को नवरत्न अवार्ड से नवाजा

August 25, 2023
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
Friday, October 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिजनेस की हस्तियों को नवरत्न अवार्ड से नवाजा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 25, 2023
in न्यूज ट्रैक
0
Business personalities honored with Navratna Award
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रतिभा को सम्मान, अपनी मिट्टी को मान, भावनाओं को सर्वोच्च अधिमान, राष्ट्रीयता के गौरव गान व हिंदुत्व के स्वाभिमान के लिए समर्पित संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ के खजाने में एक और मील पत्थर जुड़ गया है। उद्योग, व्यापार, विज्ञान, तकनोलोजी, अर्थतंत्र में धूम मचाने वाले नौ ‘नक्षत्रों’ को बीपीएमएस ने नवरत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया है। इसके लिए भिवानी परिवार मैत्री संघ के बिजनेस सेमिनार 3.0 एवं नवरत्न अवार्ड-2023 का भव्य आयोजन हुआ। देश के व्यापार व उद्योग जगत की नामी हस्तियां इस कार्यक्रम में जुटीं। दिग्गजों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए नई पीढ़ी को आधुनिकीकरण के बदलावों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्र में हुआ। प्रथम सत्र को अनुभव सत्र नाम दिया गया। मंच संचालन भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष एवं देश-दुनिया के ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन, प्रमोद शर्मा व सुनीता जैन ने किया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों का परिचय देते हुए राजेश चेतन ने कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चतात वक्ता के तौर पर नवरत्न अवार्डी 2022 रमेश अग्रवाल, प्रेम कुमार भजनका, पीडी अग्रवाल,नरेंद्र सिंघानिया, महेंद्र अग्रवाल, हंसराज रल्हन ने अपने अनुभवों को साझा किया। इसी सत्र में बिजनेस आईकॉन एडवोकेट जेके मित्तल, स्टेज फाउंडर विनय सिंघल, वन ग्रुप के चेयरमैन सुनील जैन को नवरत्न अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया। राजेश चेतन ने बताया कि नवरत्न अवॉर्ड 2023 प्राप्त करने वाले सभी जन आज देश में अपने अपने व्यापार में नई छाप छोड़ रहे हैं और भिवानी का नाम रोशन कर रहे हैं।
Business personalities honored with Navratna Award
द्वितीय सत्र अर्थसत्र के नाम से हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता आईटैग बिजनेस सॉल्यूशन लिमिटेड के निदेशक डा. धनपत राम अग्रवाल ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन से वैश्वीकरण और उसकी चुनौतियों पर नई पीढ़ी को नई दिशा दिखाई। इसी सत्र में नवरत्न अवॉर्ड 2023 से एसपी गोल्डन ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी नरेंद्र चौहान, कॉन्टिनेंटल मिलकोस इंडिया लिमिटेड के फाउंडर एंड चेयरमैन एस एस अग्रवाल, एमके एप्पस के सीईओ मोहित यादव को सम्मानित किया गया।तृतीय सत्र नीति सत्र के नाम से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता स्पीकर, लेखक, निदेशक सीए अतुल सत्य कौशिक ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को महाभारत की विदुर नीति की सार्थकता, समकालीन सरोकार, स्वीकार्यता, महत्व, प्रासंगिकता के बारे में अत्यंत प्रभावशाली संबोधन में जानकारी दी।

YOU MAY ALSO LIKE

रहें बच के! कंप्यूटर के मुकाबले फोन को हैक करना आसान

यूनेस्को के रचनात्मक शहरों में ग्वालियर व कोझिकोड

उन्होंने कहा कि कहा कि महाभारत की विदुर नीति सभी को यह सिखाती है कि कैसे सही और न्यायिक तरीके से जीवन के मुद्दों का सामना करना चाहिए। विदुर नीति में विचारशीलता, नैतिकता और समझदारी के महत्व को उजागर किया गया है। इस सत्र में बिजनेस आईकॉन एटलस समूह के चेयरमैन सुशील गुप्ता, फॉर्चून मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के एम डी मनोज गुप्ता, पंडित राम निवास भागमल रामस्वरूप पप्पू को नवरत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्रधान नवल किशोर गोयल एवं गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय जैन, प्रमोद शर्मा, सुनील शर्मा, महादेव जिंदल, नत्थूराम जैन,श्रीमती मीनाक्षी गर्ग, श्रीमती पूजा बंसल,पवन मोड़ा, विनय सिंघल, मनीष गोयल, हंसराज रल्हण, गोबिंदराम बंसल, सुनील बंसल, संजय जैन, सचिन मेहता, रमेश गोयल, वरुण मित्तल, संजय गोयल, आशीष अग्रवाल, क्षितिज मित्तल, सांवरमल गोयल, अमर दीप सिंघल, नवीन जयहिंद, श्रीमती सुनीता जैन, राघव जैन, कपिल बगडिय़ा, सुनील जैन, राजीव सहगल का विशेष योगदान रहा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation