• Latest
  • Trending
Daughters of the country won the Spanish Hockey Tournament

देश की बेटियों ने जीता स्पैनिश हॉकी टूर्नामेंट

August 4, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

देश की बेटियों ने जीता स्पैनिश हॉकी टूर्नामेंट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 4, 2023
in महिला, महिला-खेल
0
Daughters of the country won the Spanish Hockey Tournament
ब्लिट्ज ब्यूरो

बार्सिलोना। भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान स्पेन को 3-0 से हराकर स्पैनिश हॉकी महासंघ की सौवीं वर्षगांठ पर हो रहे स्पैनिश हॉकी फेडरेशन टूर्नामेंट को अपने नाम किया। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 22वें मिनट, मोनिका ने 48वें मिनट और उदिता ने 58वें मिनट में गोल दागे। भारत पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा।

सेमीफाइनल में लालरेमसियामी की हैट्रिक की मदद से इंग्लैंड पर सफलता से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही मजबूत शुरुआत की। खिलाड़ियों ने सतर्कता बरतते हुए छोटे और सटीक पास से अनुशासित प्रदर्शन जारी रखा जिससे उन्होंने सर्किल में मौके बनाए लेकिन मेहमान टीम पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

स्पेन ने भी पहले क्वार्टर के अंतिम पांच मिनट में कुछ अच्छे प्रयास किए लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने बेहतरीन बचाव कर प्रतिद्वंद्वियों को दूर ही रखा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा बनाया जिससे उनकी बढ़त हासिल करने की मंशा स्पष्ट दिखाई दी। सुशीला ने 22वें मिनट में मैदानी गोल करने का अच्छा मौका बनाया और नेहा गोयल को सर्किल के ऊपर पास दिया लेकिन उनका शॉट स्पेनिश गोलकीपर क्लारा पेरेज के पैड से वापस आ गया।

इंग्लैंड के खिलाफ स्टार रहीं लालरेमसियामी ने रिबाउंड को गोलकीपर के पास हिट लगाया और वहीं मौजूद वंदना ने इसे छुआकर गोललाइन के अंदर पहुंचा दिया। बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सर्किल के अंदर कई बार सेंध लगाई। स्पेन पर दबाव बढ़ता जा रहा था और भारत ने मोनिका के पेनल्टी कॉर्नर पर 48वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त दोगुनी कर दी। हूटर बजने से दो मिनट पहले उदिता ने बेहतरीन ड्रिब्लिंग का नजारा पेश करते हुए तीसरा गोल दाग दिया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation