• Latest
  • Trending
Evidence of 1400 million years old strong earthquake found on Vindhya mountain

विंध्य पर्वत पर मिले 140 करोड़ साल पुराने तीव्र भूकंप के प्रमाण

June 30, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विंध्य पर्वत पर मिले 140 करोड़ साल पुराने तीव्र भूकंप के प्रमाण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 30, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Evidence of 1400 million years old strong earthquake found on Vindhya mountain
संजय द्विवेदी

लखनऊ। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट-सतना सीमांकन क्षेत्र में करीब 140 करोड़ वर्ष पूर्व तीव्र भूकंप के प्रमाण खोज निकाले हैं। चित्रकूट धाम से लगभग 3.5 किमी दूर स्थित हनुमानधारा पहाड़ (विंध्यपर्वत) पर कई ऐसी विकृत संरचनाएं मिली हैं, जो उस समय के भूमिगत परिवर्तनों को दर्शाती हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रायोगिक खनिज विज्ञान एवं पेट्रोलाजी केंद्र (एनसीईएमपी) के निदेशक प्रो. जयंत कुमार एवं फेलो अनुज कुमार सिंह के अनुसार इन विकृत संरचनाओं का गठन भूकंपीय झटकों द्वारा उत्पन्न गुरुत्वाकर्षण अस्थिरता, तरलीकरण एवं द्रवीकरण समेत कई अन्य प्रक्रियाओं के संयोजन से संबंधित है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

पांच से अधिक की तीव्रता
वर्तमान अध्ययन (विकृत संरचनाओं के प्रकार एवं उनकी जटिलता, भूगतिकीय वितरण, विन्ध्यनसंघीय का भू-भौगोलिक ढांचा) इस बात की पुष्टि करता है कि रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता पांच से अधिक रही होगी। यह शोध प्रतिष्ठित एल्सेवियर जर्नल (जर्नल आफ पेलियोजियोग्राफी) के प्री-प्रिंट संस्करण पर ऑनलाइन प्रकाशित है।

प्रो. जयंत के अनुसार लंबे समय से मध्य भारत क्षेत्र को भूकंपीय दृष्टिकोण से काफी सुरक्षित माना गया है। इस शोध ने भूमिगत परिवर्तनों को एक नए रूप से अध्ययन करने पर बल दिया है। अब जबलपुर की तरह ये कतई नहीं माना जाना चाहिए कि मध्य भारत के इस भू-भाग में तीव्र भूकंपीय झटके नहीं आ सकते।

भू-भाग भी हो सकते हैं प्रभावित
हिमालय के टकराव जोन की तरह, मध्य भारत के ये भू-भाग भी भूकंपीय झटकों से प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि प्राचीन विंध्यन बेसिन में विभिन्न विकृति संरचनाएं एवं उनकी संरचनात्मक विशेषताएं, भूकंपीयता की प्रासंगिकता का प्रकटीकरण करती हैं। इस इलाके में हल्के भूकंप आए हैं जो यह संकेत दे रहे हैं कि यहां जमीन के भीतर कुछ ऐसे भ्रंश हैं, जो भविष्य में भूकंप का कारण बन सकते हैं।

टेक्टोनिक्स-भूकंपीय गतिविधियां
यह अध्ययन विंध्यन बेसिन के निरंतर विकास के क्रम में सक्रिय टेक्टोनिक्स-भूकंपीय गतिविधियों को भी सुझाता है जो कि पूर्व अवधारणा के विपरीत है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हम भूकंपों को नहीं रोक सकते लेकिन सरकार की गाइडलाइन का सावधानीपूर्वक पालन करके मजबूत इमारतों का निर्माण किया जाना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation