• Latest
  • Trending
पोषण समृद्ध, जलवायु समर्थ का संदेश देता अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष

पोषण समृद्ध, जलवायु समर्थ का संदेश देता अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष

February 18, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पोषण समृद्ध, जलवायु समर्थ का संदेश देता अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष

मिलेट्स पर भारत की पहल को दुनिया ने स्वीकारा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 18, 2023
in दृष्टिकोण
0
पोषण समृद्ध, जलवायु समर्थ का संदेश देता अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष

ब्लिट्ज ब्यूरो

विड महामारी ने सभी को स्वास्थ्य व पोषण सुरक्षा के महत्व का अहसास कराया है। साथ ही सदी में एक बार आने वाली महामारी के बाद संघर्ष की स्थिति ने दिखाया है कि खाद्य सुरक्षा अभी भी पृथ्वी के लिए चिंता का विषय है। जलवायु परिवर्तन भी खाद्य उपलब्धता को प्रभावित कर सकता है।
ऐसे समय में, मोटा अनाज यानी पोषक अनाज (मिलेट्स) से संबंधित वैश्विक आंदोलन एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इन्हें आसानी से उगाया जा सकता है। यह जलवायु के अनुकूल और सूखा प्रतिरोधी है।
भविष्य का विकल्प
मोटे अनाज का मनुष्यों द्वारा सबसे पहले उगाई जाने वाली फसलों में होने का गौरवशाली इतिहास रहा है। ये अतीत में एक महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत रहे हैं, लेकिन कालांतर में यह भोजन की थाली से लुप्त होने लगे।
ऐसे में अब समय की मांग है कि उन्हें भविष्य के लिए भोजन का विकल्प बनाया जाए। कृषि में जब स्थिरता आ जाती है तो उत्पादन ही नहीं हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। ऐसे में मिलेट्स, कृषि और आहार विविधता को बढ़ाने का अच्छा तरीका हैं।
भारत की पहल
भारत ने 2018 में पोषक अनाज वर्ष मनाया था ताकि मोटे अनाज को एक ऐसे भोजन के रूप में बढ़ावा दिया जाए जो पोषण को भारत और विश्व के सुदूर हिस्सों तक ले जाने में मदद करे।
दुनिया ने स्वीकारा
भारत की ओर से योग से लेकर मिलेट्स तक की गई पहलों को दुनिया ने स्वीकार किया है। खाद्य सुरक्षा और पोषण को महत्व देने वाले भारत की ही पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया। इसकी शुरुआत हो चुकी है और दुनिया में मिलेट्स से बने भोजन के प्रति रूझान तेजी से बढ़ रहा है।
भारत बाजरे का हब
भारत 1.8 करोड़ टन से अधिक के उत्पादन के साथ बाजरे के लिए वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर है। एशिया में उत्पादित बाजरे में से 80 प्रतिशत से अधिक का उत्पादन भारत करता है। बाजरा या मोटे अनाज प्राचीन काल से भारत के कृषि, संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा रहे हैं। भारत का उद्देश्य मोटे अनाज के उपयोग के प्रति बेहतर दृष्टिकोण बनाकर वैश्विक जन आंदोलन का रूप देना है।
नए सिरे से परिभाषित
नरेंद्र मोदी सरकार ने श्रीअन्न नाम देकर इसको नए सिरे से परिभाषित किया और वर्ष 2023-24 के आम बजट मंर फोकस करके अपनी सकारात्मक विचारधारा को दुनिया के सामने रख दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation