• Latest
  • Trending
Tuhin-Kanta-Pandey

तुहिन कांत पांडे सेबी चीफ नियुक्त

March 7, 2025
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तुहिन कांत पांडे सेबी चीफ नियुक्त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 7, 2025
in the blitz
0
Tuhin-Kanta-Pandey
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तुहिन कांत पांडे को अगला सेबी चीफ नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (डीओपीटी) ने पांडे की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 1987 बैच के प्रशासनिक अधिकारी तुहिन कांत पांडे फिलहाल वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सरकार ने नियुक्ति आदेश में साफ किया है कि पदभार ग्रहण करने की तारीख से या अगले आदेश तक इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। पांडे ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस पदाधिकारी रहे हैं। करीब दो साल से भी अधिक समय पहले हुए एअर इंडिया विनिवेश प्रक्रिया के समय भी पांडे चर्चा में रहे थे।

कुछ तुहिन कांत पांडे के बारे में
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टीम का अहम हिस्सा रहे वरिष्ठ नौकरशाह तुहिन कांत पांडे सितंबर, 2024 में वित्त सचिव बने थे। जनवरी, 2025 में उन्हें वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (डीओआर) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। एअर इंडिया के निजीकरण और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ की प्रक्रिया में उल्लेखनीय योगदान के लिए चर्चित रहे पांडे वित्त मंत्रालय में आने से पहले गृह कैडर ओडिशा में प्रमुख सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर यानी एमए की डिग्री हासिल करने वाले पांडे उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी गए। पांडे ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय (यूके) से मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की उपाधि हासिल की। बतौर नौकरशाह कई विभागों में वह अपनी क्षमताएं साबित कर चुके हैं।

पांडे वित्त मंत्रालय में आने से पहले, संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में भी योगदान दे चुके हैं। बतौर नौकरशाह ओडिशा सरकार के कई अहम पदों पर काम कर चुके पांडे, केंद्र में आने के बाद नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) में संयुक्त सचिव, केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिवालय में संयुक्त सचिव और वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में भी अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। बता दें कि नीति आयोग को पीएम मोदी के कार्यकाल से पहले योजना आयोग के रूप में जाना जाता था।

पांडे केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में भी उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं। वह निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) में भी रहे। लोक उद्यम विभाग (डीपीई) में भी सेवाएं दीं।

डीआईपीएएम और डीपीई दोनों वित्त मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करते हैं। पांडे सेबी की पहली महिला अध्यक्ष की जगह लेंगे। बता दें कि माधबी का कार्यकाल विवादित रहा है। बीते दिनों आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद माधबी को विपक्षी दलों ने कटघरे में खड़ा किया था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation