• Latest
  • Trending
yogi

योगी सरकार का बड़ा प्लान महिलाओं को मिलेगा काम ही काम

February 24, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा प्लान महिलाओं को मिलेगा काम ही काम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
yogi
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं को काम देने के लिए कारखानों के उन ‘बंद दरवाजों’ को खोलने जा रही है जिन्हें असुरक्षित बताकर दशकों पहले बंद कर दिया गया था। सरकार यूपी कारखाना नियमावली 1950 में बदलाव कर 13 प्रतिबंधित या सीमित क्षेत्रों में भी महिलाओं के काम-काज का रास्ता बनाएगी। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।

बार्कलेज़ की रिपोर्ट के मुताबिक 2030 को भारत की जीडीपी को दोगुना करने के लिए महिला वर्कफोर्स की हिस्सेदारी कम से कम डेढ़ गुना बढ़ानी होगी। यूपी कारखाना नियमावली के नियम 109 में उन कामों की सूची दी गई है जिन्हें खतरनाक श्रेणी का माना जाता है। इसमें महिलाओं को काम करने की या तो मनाही है या बहुत ही सीमित क्षेत्रों में ही उनको नियोजित किया जा सकता है। नजीर के तौर पर ब्रास सेक्टर को ही ले लें। मुरादाबाद को ‘पीतल नगरी’ कहा जाता है। यहां सालाना 6 हजार करोड़ से अधिक का निर्यात होता है, 1 लाख से अधिक लोग यहां इससे सीधे रोजगार से जुड़े हैं लेकिन इसमें महिलाओं की भागीदारी 10 फीसद से भी कम है। ज्यादातर उन्हें ‘स्क्रैप’ वर्क में ही लगाया जाता है क्योंकि ब्रॉस से जुड़े बहुत से काम प्रतिबंधित श्रेणी में हैं। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं की भूमिका सीमित है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि समावेशी विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। कारखानों में भी काम-काज की स्थितियां बदली हैं। आधुनिक मशीनों व तकनीक के इस्तेमाल ने बहुत से काम सहज करते दिए हैं और संभावित खतरों को भी न्यूनतम कर दिया है। इसलिए, यह जरूरी है कि इन क्षेत्रों को महिलाओं के लिए खोला जाए। इससे पहले रात में महिलाओं को काम करने के लिए शासन से अनुमति की औपचारिकता को भी खत्म किया जा चुका है। उसके लिए बस महिला कर्मचारी की सहमति जरूर होगी।

इसी कड़ी में 13 अनुसूचियों में उल्लेखित कार्यक्षेत्रों में भी महिलाओं को काम की अनुमति देने के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह इसको लेकर बैठक हुई। इसमें महिला श्रमिकों को नियोजित करने की अनुमति, उनके सुरक्षा मानकों, कार्यस्थल पर सुविधाओं और समय-सारणी से जुड़े प्रावधानों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation