• Latest
  • Trending
Abhay Soi did not study from IIM, yet he built an empire worth billions

आईआईएम से नहीं पढ़े, फिर भी अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया अभय सोई ने

February 24, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईआईएम से नहीं पढ़े, फिर भी अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया अभय सोई ने

- 'एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर ' से सम्मानित कर चुका फोर्ब्स इंडिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
Abhay Soi did not study from IIM, yet he built an empire worth billions
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अभय सोई मैक्स हेल्थकेयर के प्रमुख हैं। उन्होंने आईआईटी या आईआईएम जैसे बड़े संस्थानों से पढ़ाई नहीं की है। फिर भी अरबों का कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया है। फोर्ब्स रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर (लगभग 227 करोड़ रुपये) है। उन्होंने मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी खरीदे हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है। फोर्ब्स इंडिया उन्हें ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023’ से सम्मानित कर चुका है।

दिग्गज कंपनियों के साथ किया काम
अभय सोई मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन है। सोई ने अपना करियर आर्थर एंडरसन में शुरू किया था। वहां वह कंपनियों को वित्तीय समस्याओं से उबारने में मदद करते थे। इसके बाद उन्होंने ईवाई और केपीएमजी में भी काम किया। फिर उन्होंने अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

अभय सोई ने अमेरिकी बिलियनेयर सेठ क्लारमन की निवेश फर्म बॉउपोस्ट ग्रुप के लिए 30 करोड़ डॉलर (लगभग 1,880 करोड़ रुपये) का एक इंडिया-सेंट्रिक स्पेशल सिचुएशंस फंड भी शुरू किया। 2009 में सोई ने हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखा। उन्होंने अपने पिछले अनुभवों का इस्तेमाल करके इस नए क्षेत्र में सफलता हासिल की। 2010 में उन्होंने दिल्ली के एक संघर्ष कर रहे 650-बेड वाले अस्पताल को खरीद लिया। फिर उसे रेडिएंट लाइफ केयर में बदल दिया। बाद में जून 2020 में इसका मैक्स हेल्थकेयर के साथ विलय हो गया। दो महीने बाद ही मर्ज हुई कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गई। यह सोई के उद्यमशीलता के सफर में एक बड़ी उपलब्धि थी। फोर्ब्स इंडिया की ओर से अभय सोई को ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2023’ के खिताब से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान उनके नेतृत्व, मैक्स हेल्थकेयर के विकास और मरीजों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए दिया गया। फोर्ब्स के अनुसार, सोई की कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर (लगभग 227 करोड़ रुपये) है। सोई की शानदार जीवनशैली भी चर्चा का विषय रही है। 2019 में उन्होंने मुंबई के थ्री सिक्सटी वेस्ट कॉम्प्लेक्स में दो आलीशान अपार्टमेंट खरीदे। एक फ्लैट की कीमत 54 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी तरुणा सोई ने दूसरे फ्लैट के लिए 57.25 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके अलावा, सोई के पास इसी बिल्डिंग में 10 कार पार्किंग भी हैं। सोई के दो बच्चे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation