• Latest
  • Trending
'Cats' will attack the enemy like 'Tiger'

‘टाइगर’ की तरह शत्रु पर टूट पड़ेगा ‘कैट्स’

February 24, 2025
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘टाइगर’ की तरह शत्रु पर टूट पड़ेगा ‘कैट्स’

भारत के ‘आसमानी योद्धा’ को देख टेंशन में पाक-चीन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
'Cats' will attack the enemy like 'Tiger'
ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगंलुरु। बेगंलुरु में एशिया की टॉप एयरोस्पेस एग्जिबिशन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम येलहांका एयरफोर्स स्टेशन पर 10-14 फरवरी के बीच आयोजित हुआ। इसमें भारत की सैन्य ताकत की झलक देखने को मिली। बता दें कि एयरो इंडिया 2025 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का फ्यूचरिस्टिक मानवरहित विंगमैन ड्रोन डेमंस्ट्रेटर, कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (सीएटीएस यानी कैट्स) वॉरियर ने सबसे अधिक लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस मानवरहित लड़ाकू विमान ( यूसीएवी) के फुल स्केल प्रोटोटाइप का अनावरण किया गया, जो भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं में एक बेहद जरूरी मील का पत्थर साबित होगा।

‘कैट्स’की खासियत
‘कैट्स’ वॉरियर कई तरह के काम कर सकता है, जैसे स्काउटिंग, दूश्मनों की गोलीबारी को अवशोषित करना और टारगेट पर अटैक करना। यह मदरशिप एयरक्राफ्ट से कंट्रोल किया जा सकता है। यह मिशन खत्म करने के बाद वापस बेस में लौटने की क्षमता भी रखता है। जोखिम भरी स्थिति में यह खुद को गंभीर टारगेट पर क्रैश करके अपना बलिदान भी दे सकता है। इसे लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ( एलसीए) तेजस जैसे ह्यूमन मेड फाइटर जेट्स के साथ डिजाइन किया गया है। ‘कैट्स’ में स्टेल्थ क्षमताएं, इंटरनल वेपन बे और एडवांस्ट एविऑनिक्स है। इस ड्रोन को बोइंग घोस्ट बैट जैसे मानव रहित लड़ाकू विमान की तरह बनाया गया है। यह दुश्मन के इलाके में 700 किलोमीटर तक की गहराई पर सटीक हमला करने की क्षमता रखता है।

YOU MAY ALSO LIKE

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

हवाई युद्ध में लाएगा क्रांति
कैट्स वॉरियर एचएएल के एयरक्राफ्ट रिसर्च एंड डिजाइन सेंटर ( एआडीसी) का ही प्रोडक्ट है। यह कैट्स प्रोग्राम के कॉम्पि्रहेंसिव कंपोनेंट का प्रतिनिधित्व करता है। इस मानव रहित लड़ाकू विमान को न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीस ( एनआरटी) के सहयोग से बनाया गया है जो पायलट के जोखिम को कम करने के साथ ही मिशन को अधिक प्रभावशाली बनाने और हवाई युद्ध में क्रांति लाने के लिए बनाया गया है। कैट्स के बारे में जानकारी पाकर पाकिस्तान व चीन की टेंशन बढ़ गई है।

‘कैट्स’ वॉरियर का डिजाइन
‘कैट्स’ वॉरियर का हाइब्रिड डिजाइन एमक्यू-28 घोस्ट बैट और एक्सक्यू-58 वाल्कीरी की यादें ताजा करता है। इसके सिर के ऊपर एक सिंगल सर्पेंटाइन एयर इनटेक है, जो ट्रिन इंजन की तरफ जाता है। इसके जरिए इसकी एरोडाइनेमिक्स क्षमता बढ़ती है और रडार क्रॉस-सेक्शन को कम करता है। यह एडवांस एविऑनिक्स, इलेक्ट्रो ऑप्टिक या इंफ्रारेड पेलोड, एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैंड एरे (एईएसए) रडार से लैस है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation