• Latest
  • Trending
Snow disappears from Himalayan peaks

हिमालय की चोटियों से बर्फ गायब

February 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हिमालय की चोटियों से बर्फ गायब

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
Snow disappears from Himalayan peaks
ब्लिट्ज ब्यूरो

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जनपद से लगे हिमालय की पंचाचूली के साथ ही कई चोटियों में इस बार फरवरी माह में ही बर्फ नदारद हो गई है। बर्फ की सफेद चादर से साल भर ढकी रहने वाली चोटियां वहां बर्फ नहीं होने से काली नजर आ रही हैं। वैज्ञानिकों ने इसके पीछे ग्लोबल वार्मिंग और पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता को कारण माना है।

महज दो बार बर्फबारी
सीमांत जनपद में दारमा, व्यास के साथ मुनस्यारी तक के हिमालयी रेंज में इस बार न के बराबर महज दो बार बर्फबारी हुई है। वर्ष 2021-2022 में दिसंबर और जनवरी में सीमांत जनपद के हिमालयी क्षेत्र में 14 से अधिक बार हिमपात हुआ था। इसके बाद 2022-2023 के दिसंबर से जनवरी के बीच करीब 9 बार बर्फबारी हुई। 2023-2024 में दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी महज 4 बार हुई। इस बार इसमें और कमी आई है। मुनस्यारी की तरफ कई चोटियों में जनवरी में महज दो, दारमा व व्यास में 3 बार बर्फबारी हुई है। फरवरी में अब तक एक बार हल्की बर्फबारी हुई है। साल दर साल हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी कम हो रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

– फरवरी में कई चोटियां नजर आ रहीं काली
– पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता वजह

ग्लोबल वार्मिंग बड़ी वजह
डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक हिमालयी मौसम के जानकार डॉ. हेमंत पाण्डे हिमालयी क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग के असर को भी इसकी बड़ी वजह मानते हैं। इस बार मुनस्यारी का तापमान जनवरी माह में अधिकतम 18 डिग्री तक दर्ज किया गया। व्यास व दारमा में भी तापमान में वृद्धि देखी गई है। पहले से ही हिमालयी क्षेत्र में कम बर्फबारी हो रही है। अब शीतकाल में तापमान में हो रही वृद्धि से बर्फ तेजी से पिघल रही है।

सिनियाखोला और कोटेरा के जंगल आग से तप रहे
धारचूला। सिनियाखोला और कोटेरा क्षेत्र के जंगल कई घंटे तक सुलगते रहे। विगत दिवस रात यहां के जंगलों से आग की लपटें उठती रहीं। इससे वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग टीम ने अब आग बुझा दी है जिससे ग्रामीणों ने भी राहत महसूस की है। तहसील मुख्यालय के सिनियाखोला और कोटेस क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई थी।

राजस्थान में तापमान में वृद्धि
जयपुर। राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation