• Latest
  • Trending
'Make in India': Adani Group will launch the country's largest 'Skill and Employ' program

‘मेक इन इंडिया’: अडाणी समूह शुरू करेगा देश का सबसे बड़ा ‘स्किल एंड एम्प्लॉय’ कार्यक्रम

February 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘मेक इन इंडिया’: अडाणी समूह शुरू करेगा देश का सबसे बड़ा ‘स्किल एंड एम्प्लॉय’ कार्यक्रम

सिंगापुर के आईटीई एजुकेशन सर्विसेज के साथ साझेदारी से बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी स्किल एकेडमी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
'Make in India': Adani Group will launch the country's largest 'Skill and Employ' program
ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने ‘सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’ की भावना के अनुरूप देश के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने का सबसे बड़ा प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इस काम के लिए अडाणी समूह ने सिंगापुर के आईटीई एजुकेशन सर्विसेज (आईटीईईएस) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य ग्रीन एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, हाई-टेक, प्रोजेक्ट एक्सीलेंस और इंडस्ट्रियल डिजाइन जैसे क्षेत्रों के लिए एक स्किल्ड टैलेंट पूल तैयार करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए, अडाणी समूह लगभग 2,000 करोड़ रुपए का दान देकर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक्सीलेंस हब स्थापित करेगा। इन्हें अदाणी ग्लोबल स्किल्स एकेडमी के रुप में जाना जाएगा।

यहां टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन बैकग्राउंड के युवाओं को इंडस्ट्री की मांग और उनके करियर की जरुरत के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद, छात्रों को अडाणी समूह और अन्य इंडस्ट्री में नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रशिक्षित युवा पहले ही दिन से इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हों और उनकी स्किल्स वैश्विक मानकों के अनुरूप हों।

मुंद्रा में बनेगा सबसे बड़ा स्किल सेंटर
इस प्रोग्राम के पहले चरण में टेक्निकल ट्रेनिंग के लिए गुजरात के मुंद्रा में दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। यहां हर साल 25,000 से अधिक छात्रों को इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर की विभिन्न भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। चयनित छात्र आईटीआई या पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा या व्यावसायिक और तकनीकी योग्यता प्राप्त युवा होंगे, जिन्हें इंटेंसिव बूटकैम्प के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

– इंडस्ट्री के लिए तैयार प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए अडाणी समूह ने किया 2,000 करोड़ रुपए का दान
– हर साल 25,000 युवाओं को मिलेगी स्किल ट्रेनिंग

अडाणी ग्लोबल स्किल्स एकेडमी दुनिया की सबसे बड़ी स्किल अकादमी होगी, जहां छात्रों को इनोवेशन सेंटर्स, एआई आधारित सिमुलेटर्स और मिक्स्ड रियलिटी तकनीक के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट्रेनिंग पूरी तरह से आवासीय सुविधा के सहित उपलब्ध होगी, जहां छात्र और शिक्षक साथ रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

आईटीईईएस सिंगापुर का अग्रणी संस्थान
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए, अडाणी समूह ने आईटीईईएस सिंगापुर के साथ साझेदारी की है। आईटीईईएस सिंगापुर एक अग्रणी संस्थान है, जो करियर ओरिएंटेड टेक्निकल और वोकेशनल ट्रेनिंग प्रदान करता है और राष्ट्रीय स्तर के व्यावसायिक कौशल मानकों को विकसित करने में आगे है।
अडाणी स्किल्स एंड एजुकेशन के सीईओ रॉबिन भौमिक ने कहा, “यह साझेदारी हमारे समूह की हाई-लेवल टेक्निकल टैलेंट विकसित करने की पहल के लिए महत्वपूर्ण है और हमारे संपूर्ण पोर्टफोलियो में ‘मेक इन इंडिया’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। अकादमिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने, सर्टिफिकेशन आधारित लर्निंग, स्टूडेंट-टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम और लीडरशिप डेवलपमेंट में सहभागिता के साथ, यह साझेदारी इंडस्ट्री के लिए व्यावहारिक शिक्षा का सर्वोत्तम रूप स्थापित करेगी और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सहायक होगी।

आईटीईईएस, सिंगापुर के सीईओ सुरेश नटराजन ने कहा, अडाणी समूह के साथ सहयोग करके हम अपने स्किल एजुकेशन और प्रशिक्षण में विशेषज्ञता को साझा करने के लिए उत्साहित हैं। इस साझेदारी के माध्यम से हम स्किल डेवलपमेंट को बेहतर करने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीते वर्षों में आईटीईईएस सिंगापुर ने तकनीकी शिक्षा में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 2011 में सिंगापुर क्वालिटी अवार्ड भी शामिल है। यह पुरस्कार जीतने वाला यह पहला शिक्षा संस्थान है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation