• Latest
  • Trending

विकास की उम्मीदों से भरा बजट

February 4, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकास की उम्मीदों से भरा बजट

स्वयं पीएम मोदी ने भी कहा है कि यह बजट सेविंग्स, निवेश, ग्रोथ और कंजंप्शन को बढ़ाएगा। आज देश ‘विकास भी, विरासत भी ’; इस मंत्र को लेकर चल रहा है।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 4, 2025
in the blitz
0
दीपक द्विवेदी

जैसी कि उम्मीद थी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार 8वीं बार पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2025-26 के अपने बजट के माध्यम से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। यह वर्ग पिछले कई सालों से इस राहत को पाने की आस लगाए बैठा था। इस बात की संभावना भी जताई जा रही थी कि इस वर्ग पर इस बार विशेष कृपा हो सकती है। इसलिए और भी, क्योंकि आर्थिक सर्वे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं प्रार्थना करता हूं कि ‘मां लक्ष्मी देश के गरीब और मध्यम वर्ग पर अपनी कृपा बनाए रखें।’ वित्त मंत्री ने 12 लाख रुपये की आय पर कोई टैक्स न देने की घोषणा कर सचमुच कृपा कर दी। इसके अनुकूल नतीजे देखने को मिलने चाहिए; इसकी अब पूरी संभावना भी बन गई है। मोदी की सरकार जब 2014 में बनी थी तब ढाई लाख रुपये की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता था। इस बार इसे बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है। स्वयं पीएम मोदी ने भी कहा है कि यह बजट सेविंग्स, निवेश, ग्रोथ और कंजंप्शन को बढ़ाएगा। आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’; इस मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि टैक्स छूट से मध्यम वर्ग की जेब में अतिरिक्त पैसा आएगा और इसके चलते खपत बढ़ेगी एवं देश के विकास की गति में भी इजाफा होगा, पर यह कितना होगा; यह तो समय ही बताएगा।

वित्त वर्ष 2025-26 का बजट ऐसे समय में पेश किया गया है जब व्यापक आर्थिक हालात अनिश्चितता के दायरे में हैं। हाल की तिमाहियों में देश की आर्थिक वृद्धि सुस्त पड़ गई है। वैश्विक व्यापार की भविष्य की रूपरेखा भी अनिश्चित सी नजर आ रही है। कोविड महामारी के दीर्घकालिक असर अब आर्थिक गतिविधियों पर नहीं दिख रहे हैं मगर भारत में सार्वजनिक ऋण के शीर्ष स्तरों पर यह अब भी देखा जा रहा है। वर्तमान में इन सभी अनिश्चितताओं के साथ एक साथ नहीं जूझा जा सकता। इस तथ्य को समझते हुए सरकार ने अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती के कारणों को समझने एवं उन्हें दूर करने पर अपना फोकस किया है। उपभोग या खपत में कमी पर हाल में काफी बात हुई है और इसे ही कमजोर वृद्धि दर के लिए उत्तरदायी कहा जा रहा है। बजट में आयकर में राहत देकर और शहरी दिक्क तों पर गौर करके इस विकराल समस्या को दूर करने की कोशिश की गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

बजट यह संकेत दे रहा है कि सरकार देश में जो आर्थिक सुस्ती नजर आ रही है, उसे दूर करने के लिए प्रयत्नशील है। वह इसमें सफल हो सकती है क्योंकि आयकर में छूट देने के साथ ही उसने कुछ समय पहले आठवें वेतन आयोग के गठन की भी घोषणा की है। हालांकि बजट यह संकेत नहीं करता कि सरकार चीन की ओर से पेश की जा रही आर्थिक चुनौती का सामना कैसे करने को तैयार है। आज चीन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। विश्व के अनेक देश भारत को चीन के विकल्प के रूप में देखते नजर आ रहे हैं पर भारत को विकसित करने की जो बातें हो रही हैं, उनके अनुरूप बजट में विशेष व्यवस्था करने की भी जरूरत है। प्राइवेट सेक्टर बजट घोषणाओं से उत्साहित नहीं दिखा। इसका पता शेयर बाजार के रुझान से ही चल गया। यदि प्राइवेट सेक्टर चीन की चुनौती का सामना करने में समर्थ नहीं हुआ तो आठ प्रतिशत की विकास दर हासिल करना कठिन होगा जो विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए सर्वाधिक जरूरी है।

दरअसल अर्थव्यवस्था को न केवल बल मिलना चाहिए बल्कि वह कहीं तेज गति से आगे बढ़नी चाहिए। हम इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि आर्थिक सर्वे जहां यह कह रहा है कि आगामी वित्त वर्ष में आर्थिक विकास की दर 6.3 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है वहीं देश को विकसित बनाने के लिए हमें कम से कम दस वर्षों तक 8 प्रतिशत विकास दर की आवश्यकता होगी। यह लक्ष्य आखिर कैसे हासिल होगा? वैसे बजट में एक बड़ा संदेश यह दिया गया है कि उपभोग बढ़ने के साथ ही आर्थिक वृद्धि पटरी पर आ जाएगी। इस बजट से जुड़ी राजनीति में भी पारदर्शिता दिखी जो असामान्य उपलब्धि मानी जा सकती है। सरकार ने कुछ राज्यों के लिए विशेष घोषणाएं तो की हैं मगर उनसे सरकारी खजाने पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रत्यक्ष करों को तर्कसंगत बनाने के साथ कर सुधार की उम्मीद लंबे समय से की जा रही है। अगर 2025 में आर्थिक वृद्धि पटरी पर लौट आई तो फिर इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। साथ ही साथ अर्थव्यवस्था की गति को और बल देने के लिए आवश्यकतानुसार अन्य कदम भी समय-समय पर उठाने होंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation