• Latest
  • Trending
केजरीवाल को टेंशन भी दे गए नतीजे

केजरीवाल को टेंशन भी दे गए नतीजे

December 10, 2022
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

केजरीवाल को टेंशन भी दे गए नतीजे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 10, 2022
in चुनाव विशेष
0
केजरीवाल को टेंशन भी दे गए नतीजे

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पिछले 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। 250 सीटों वाले एमसीडी में आप को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। पिछले एमसीडी चुनाव को आप के पास केवल 48 सीटें थीं जबकि भाजपा को 181 सीटों के साथ सत्ता में थीं। कांग्रेस के खाते में तब 30 सीटें थीं।

कांग्रेस के 188, भाजपा के 10 की जमानत जब्त : चुनाव में इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव की तुलना में बेहद खराब रहा। पार्टी के इस बार 9 प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर पाए, जबकि 188 कैंडिडेट्स अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। पिछले चुनाव में कांग्रेस 30 वार्डों में जीती थी। इसी तरह भाजपा के 10 और आम आदमी पार्टी के 3 उम्मीदवार इस बार अपनी जमानत नहीं बचा पाएं। 370 निर्दलीय उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।
सबसे बड़ा अंतर : मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के चांदनी महल वार्ड से आम आदमी पार्टी के आले मुहम्मद इकबाल ने 17,134 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। इकबाल को 19 हजार199 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहम्मद हामिद को 2065 मत मिले है।

YOU MAY ALSO LIKE

कमल का कमाल, भाजपा की प्रचंड जीत

आठ हफ्ते तक शाकाहारी भोजन दिल को रखेगा दुरुस्त

सबसे कम अंतर : चितरंजन पार्क वार्ड से आप के आशु ठाकुर ने केवल 44 वोट से चुनाव जीता। उन्हें 10 हजार 443 मत मिले जबकि बीजेपी की कंचन चौधरी को 10 हजार 399 वोट मिले।

केजरीवाल को टेंशन भी दे गए नतीजे

नई दिल्ली। जीत की खुशी के साथ एमसीडी के नतीजे अरविंद केजरीवाल को टेंशन भी दे गए हैं। केजरीवाल के दो सबसे अहम मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इलाके में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री सिसोदिया और जैन के इलाके में भाजपा ने लगभग सूपड़ा साफ कर दिया है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के क्षेत्र में भी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में 4 वार्ड हैं। भाजपा ने इसमें से 3 वार्ड में जीत हासिल की है तो आप को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन के क्षेत्र शकूरबस्ती की तीनों सीटों पर भाजपा ने कमल खिला दिया है। नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत भी चार में से महज एक वार्ड में आप को जीत दिला पाए हैं। यहां 3 वार्ड में भाजपा को जीत मिली है।

मुस्लिम इलाकों में हारी आप
एमसीडी में बहुमत पाने के बावजूद आप के लिए चिंता की बात है। पार्टी को मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में हार मिली है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और विधायक अमानतुल्लाह खान के विधानसभा क्षेत्र ओखला में आप पांच में से एक वार्ड ही जीत पाई। कांग्रेस और भाजपा को दो-दो वार्ड में जीत मिली है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation