• Latest
  • Trending
150 ग्राम आयोडीन जीवन को बनाए विकारहीन

150 ग्राम आयोडीन जीवन को बनाए विकारहीन

November 4, 2022
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

150 ग्राम आयोडीन जीवन को बनाए विकारहीन

- वयस्कों को रोजाना 150 माइक्रोग्राम तो गर्भवती महिलाओं को रोजाना 200 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 4, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
150 ग्राम आयोडीन जीवन को बनाए विकारहीन

नई दिल्ली। डाक्टरों का कहना है कि शरीर में आयोडीन की कमी मानसिक कार्य प्रणाली को बाधित करती है। इसकी पर्याप्त मात्रा न मिलने पर मन अशांत और तनाव की स्थिति बनती है। हर नमक में आयोडीन है। मगर फिर भी लोगों में आयोडिन की कमी से थॉयराइड और अन्य बीमारियों के मरीज दिखाई दे रहे हैं। आयोडीन की कमी वाले मरीज रोजाना अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। आयोडीन की कमी से लोगों के गले में सूजन की शिकायत हो रही है। बता दें कि गत 21 अक्तूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस मनाया गया।

आज के समय में लोग प्राय: आयोडीन युक्त नमक का सेवन कर रहे हैं, फिर भी लोगों में आयोडीन की कमी देखने को मिलती है। अगर खाद्य सुरक्षा विभाग की मानें तो बाजार में ज्यादातर नमक आयोडीन युक्त ही बेचा जा रहा है। आयोडीन की कमी से शरीर में बनने वाले तीन तरह के हार्मोन में बदलाव होता है जिससे कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही है। ट्राईआयोडिनथायरोक्सिन (टी3) , थायरॉक्सिन (टी4) और टीएचएस हार्मोन में बदलाव होने की वजह से थॉयराइड के बढ़ने और घटने की समस्या हो रही है जिसकी वजह से मरीजों में वजन बढ़ना, थकान होना, कब्ज होना जैसी कई दिक्कतें आ रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

दाल-सब्जी बनाने के बाद डालें नमक

आयोडीन हीट के संपर्क में आकर उड़ जाता है जिसकी वजह से सब्जी, दाल में पड़ा आयोडीन युक्त नमक भी कई बार शरीर में आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाता है। इसकी वजह से घेंघा समेत कई बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए सब्जी, दाल पकाने के बाद नमक डालें जिसके बाद बर्तन को ढक कर रख दें जिससे आयोडीन उसमें रह जाता है।

वयस्कों के लिए 150 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी

थायराइड हार्मोन बनाने के लिए शरीर में आयोडीन की निश्चित मात्रा आवश्यक है। वयस्कों को रोजाना 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की आवश्यकता होती है। जबकि गर्भवती महिलाओं को रोजाना 200 माइक्रोग्राम आयोडीन जरूरी होता है। आयोडीन की कमी से शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। किसी भी संक्रमण से शरीर तभी सुरक्षित रहता है, जब हमारी इम्युनिटी अच्छी होती है और आयोडीन की कमी इंसान को कमजोर बनाती है। इसके अतिरिक्त आयोडीन की कमी से बच्चों की मानसिक सेहत पर बहुत असर पडता है।

इसके कारण बौद्धिक विकास में में कमी आने की आशंका बढ़ जाती है। दरअसल अमीनो एसिड के साथ मिलकर थायराइड ग्रंथि से स्रावित होने वाले हार्मोंस के संतुलन को बनाए रखने में आयोडीन अहम भूमिका निभाता है। वहीं शिशु के मानसिक विकास में इसकी कमी का बहुत असर पडता है। जिन मांओं में इसकी कमी होती है, उनके बच्चों का शारीरिक विकास धीमा होता है।
(लेखिका एसोसिएट प्रोफेसर हैं)

शरीर में आयोडीन की कमी के लक्षण

– थॉयराइड ग्रंथि का बढ़ जाना
– लेटते समय दम घुटना
– थकान महसूस होना
– रूखी स्किन और बालों का गिरना
– याददाश्त कमजोर होना

इन चीजों का करें सेवन

– मछली का सेवन करें
– अंडे को अपने नाश्ते में शामिल करें
– मेवों का सेवन शरीर के लिए लाभदायक
– मीट का प्रयोग करें
– दूध, दही का सेवन करें
– रोस्टेड, ब्राउन राइस का प्रयोग करें

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation