• Latest
  • Trending
Modi quipped, who cursed me for not having AC in Paris?

मोदी ने चुटकी ली, पेरिस में एसी न होने से किसने मुझको कोसा

August 23, 2024
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
daily-news

भारतनेट, जीएसटी और भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

August 28, 2026
अमेरिका में भारतीय छात्रों के नए वीज़ा नियम

पंद्रह सितंबर के बाद तीस दिन

August 28, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
Saturday, August 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी ने चुटकी ली, पेरिस में एसी न होने से किसने मुझको कोसा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 23, 2024
in राष्ट्रीय
0
Modi quipped, who cursed me for not having AC in Paris?
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ओलंपियन से दिल खोलकर बातचीत की। जारी किए गए वीडियो में शटलर लक्ष्य सेन ने उन्हें बताया कि उनके कोच प्रकाश पादुकोण ने उनका मोबाइल ले लिया था। इस दौरान मोदी ने खिलाड़ियों से चुटकी लेते हुए पूछा, पेरिस में एसी न होने से किस किसने मुझे कोसा। इस पर कोई अपनी हंसी नहीं रोक सका।

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद ओलंपिक दल की मेजबानी की थी। इस दौरान बातचीत के वीडियो को प्रधानमंत्री द्वारा साझा किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी पर अमेरिका से मुहर

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासत: विपक्ष की छटपटाहट या ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’

…तब लक्ष्य छोटे थे
लक्ष्य सेन से मोदी बोले, जब मैं लक्ष्य से पहली बार मिला था, तब वह बहुत छोटा था। अब बड़ा हो गया है। आपको पता है कि अब आप एक सेलिब्रिटी बन गए हो। लक्ष्य ने कहा, जी सर लेकिन मैचों के दौरान प्रकाश सर ने मेरा फोन ले लिया था और कहा था कि मैच पूरा होने के बाद ही मिलेगा। इसलिए बाद में मुझे पता चला कि सभी ने मेरी कितनी हौसला अफजाई की।

अगली बार प्रकाश सर को ही भेजूंगा
प्रधानमंत्री ने मजाक में कहा, अगर प्रकाश सर इतने अनुशासनप्रिय थे तो अगली बार उनको ही भेजूंगा। भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत को ‘सरपंच साहब’ संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पूछा कि ब्रिटेन के खिलाफ शुरू में ही दस खिलाड़ियों पर सिमट गए तो क्या हौसला टूटा था।

ऐसा ओलंपिक इतिहास में कभी नहीं हुआ
हरमनप्रीत ने कहा, हमारे कोचिंग स्टाफ ने हर परिस्थिति के लिए हमें तैयार किया था। टीम का जोश और बढ़ गया था। ऐसा ओलंपिक इतिहास में कभी नहीं हुआ (दस खिलाड़ियों के साथ 42 मिनट खेलकर जीत)। हमने 52 साल बाद बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को भी हराया।

ब्रिटेन से प्रतिद्वंद्विता तो 150 साल से चली आ रही है
ब्रिटेन से प्रतिद्वंद्विता पर मोदी ने हंसते हुए कहा, यह तो 150 साल से चली आ रही है। खेल गांव में खिलाड़ियों के लिए 40 एसी के बंदोबस्त पर मोदी ने हंसते हुए पूछा, किस किसने मुझे इसके लिए कोसा था। कमरों में एसी नहीं थे और गर्मी भी थी। आपमें से किसने पहले बोला कि मोदी बड़ी- बड़ी बातें करता है पर हमारे कमरों में एसी नहीं है। उन्होंने कहा, लेकिन मुझे पता चला कि कुछ घंटे में काम हो गया था। हमने आपको सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देने की कोशिश की।

‘खेलों में कोई हारता नहीं, सीखता है’
प्रधानमंत्री ने कहा, जो जीते नहीं, वे हार को दिमाग से निकाल दें। खेलों में कोई हारता नहीं है, सीखता है। भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। आपने वहां कई चीजें देखी होंगी, ओलंपिक की योजना से तमाम सुविधाओं तक, खेल प्रबंधन से इवेंट प्रबंधन तक। आपने जो जो देखा, उसे लिखिए ताकि ये सभी छोटी छोटी बातें हमें तैयारी में मदद करें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation